ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा के लिए शेयर किया सबसे रोमांटिक पोस्ट, दोनों बेटे भी दिखे साथ

ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद के बर्थडे पर अब तक का सबसे रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने दोनों बेटों की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें सबा उनके साथ खड़ी हैं। एक्टर का ये ऑफ स्क्रीन रोमांटिक होना उनके फैंस को पसंद आ रहा है। देखिए-

Usha ShrivasNov 01, 2026 02:55 pm IST
Follow us on Google News
1/7

ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के बर्थडे पर शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

ऋतिक रोशन और सबा आजाद पिछले कुछ सालों से एके दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। साथ में वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।

2/7

रोमांटिक हुए ऋतिक रोशन

अब ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा को बर्थडे विश करने के साथ अब तक का सबसे रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के कैप्शन को पढ़ने के बद आपको यकीन हो जाएगा कि एक्टर कितनी गहराई से सबा को प्यार करते हैं। इस पोस्ट में ऋतिक ने अपने बेटों के साथ सबा की एक तस्वीर शेयर की है।

3/7

ऋतिक के लिए बहुत कीमती हैं सबा

ऋतिक ने सबा के साथ अपने वेकेशन की तस्वीरे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'किसी ने मुझसे तुम्हारे बारे में पूछा था। मैंने कहा कि मैं तुम्हारे बारे में बात नहीं करना चाहता, क्योंकि यह मेरे लिए बहुत ही कीमती है।'

4/7

ऋतिक चुनेंगे दूसरा ऑप्शन

ऋतिक ने आगे कहा कि उसने जिद की तो उन्होंने बताया, 'मान लो मुंबई से किसी दूसरे शहर जाना हो और दो ऑप्शन हो, एक डायरेक्ट फ्लाइट और एक जिसमें चार शहर से गुजर कर जाना हो और इस डर के साथ कि ट्रांजिट फ्लाइट छूट न जाए। ऋतिक ने कहा कि वो सबा के साथ उस दूसरे ऑप्शन को चुनेंगे।

5/7

ऋतिक के लिए सबा के साथ का हर पल बहुत खास है

आगे ऋतिक ने लिखा कि तुम्हारे साथ सबा हर मामूली सा भी पल, इंतजार खास हो जाती है। ये सब मजेदार हो जाता है। उन्होंने आगे लिखा हमारी जिंदगी भर की लंबी जर्नी आयर लंबे इंतज़ारो के नाम। आई लव यू, हैपी बर्थडे'।

6/7

सबा के साथ उनके दोनों बेटे रिदान और रेहान

ऋतिक ने इस पोस्ट में एक ऐसी भी तस्वीर शेयर की है जिसमें सबा के साथ उनके दोनों बेटे रेहान और रिदान नजर आ रहे हैं। सबा ने दोनों बेटों के गले में हाथ डाला हुआ है। ये तस्वीर देखकर लग रहा है कि इन तीनों के बीच खास रिश्ता है।

7/7

ऋतिक की पूर्व पत्नी ने की सबा की तारीफ

हाल में एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने भी सबा को एक अच्छी पार्टनर बताया था। उन्होंने कहा था कि ऋतिक बहुत भाग्यशाली हैं जिन्हें सबा जैसी पार्टनर मिली।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा के लिए शेयर किया सबसे रोमांटिक पोस्ट, दोनों बेटे भी दिखे साथ