ओटीटी पर खोजी जा रही ये हॉलीवुड फिल्म, जानें कहानी और हिंदी दर्शकों के लिए क्यों है मस्ट वॉच

एक ऐसी फिल्म जो रिलीज होने के 20 साल बाद चर्चा में है। इसके कुछ सीन्स इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर वायरल हैं और लोग फिल्म के बारे में सर्च कर रहे हैं। यहां है उस फिल्म से जुड़ी सारी बातें जो आपको पता होनी चाहिए।

Kajal SharmaMar 02, 2026 05:33 pm IST
1/10

क्या आप तक पहुंचे इस मूवी के सीन?

अगर आप क्लास मूवीज देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए ऐसी मूवी का सजेशन है जो 2006 में बनी और अब चर्चा में है। इस हॉलीवुड फिल्म के डायरेक्टर मेल गिब्सन हैं। यह पीरियड ड्रामा है, इसमें ऐक्शन,ऐडवेंचर, सस्पेंस, थ्रिल सबकुछ है। इसके कुछ सीन्स इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं जिसे देखकर इस फिल्म के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ रही है। चलिए बता करते हैं फिल्म एपोकैलिप्टो के बारे में। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है।

2/10

2006 में रिलीज हुई थी ये फिल्म

मेल गिब्सन के डायरेक्शन में बनी एपोकैलिप्टो को सिनेमैटिक मास्टरपीस माना जाता है। यह फिल्म आज भी उतनी ही रिलीवेंट है जितनी अपनी रिलीज के समय 2006 में थी। यह सर्वाइवल की कहानी है।

3/10

क्या है प्लॉट

फिल्म की कहानी 16वीं शताब्दी के मेसोअमरीका में माया सभ्यता के पतन के दौर के बैकड्रॉप पर है। मूवी का लीड कैरेक्टर जगुआर पॉ एक कबीले का जंगली शिकारी है। एक दिन एक क्रूर हमलावर सेना उनके गांव को तबाह कर देती है।

4/10

ये सीन हो रहा वायरल

जगुआर पॉ अपनी प्रेग्नेंट वाइफ और छोटे बेटे को एक गहरे गड्ढे में छिपा देता है लेकिन खुद बंदी बना लिया जाता है। एक वायरल सीन में उसकी वाइफ पानी में बच्चे को जन्म देती है और कंधे पर अपने एक बच्चे को लिए रहती है। यह सीन काफी वायरल हो रहा है।

5/10

बलि से बचेगा जगुआर

बंदी बनाए गए लोगों को शहर ले जाया जाता है। वहां उन्हें देवताओं को खुश करने के लिए बलि चढ़ाया जाना है। जगुआर अपनी अक्ल और किस्मत से बलि चढ़ने से बच जाता है। इसके बाद जिंदगी और मौत के बीच थ्रिलिंग रेस होती है, जिसमें जीतकर जगुआर को अपने परिवार तक पहुंचना है।

6/10

क्यों चर्चा में आई ये फिल्म

ये फिल्म 2006 में आई थी लेकिन 2024 से 2026 के बीच इसकी चर्चा फिर से बढ़ गई है। इसकी वजह यह है कि द रेवेनेंट, मैड मैक्स जैसी फिल्मों की वजह से सर्वाइवल थ्रिलर का क्रेज बढ़ा है।

7/10

लोगों ने बना लिया फैन मेड ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर और इससे जुड़े कई वीडियोज यूट्यूब पर है और इन पर लोगों के लेटेस्ट कमेंट्स देखे जा सकते हैं। कुछ लोगों ने एपोकैलिप्टो 2 का फैन मेड ट्रेलर बना दिया। इसके बाद लोग पहला पार्ट देखने लगे।

8/10

थ्रिल से भरपूर मूवी

फिल्म में डायलॉग्स कम हैं। मेल गिब्सन ने पूरी कहानी सिर्फ चेहरों के भावों और एक्शन से समझाई है। फिल्म की हिंसा इतनी असली लगती है कि दर्शक अपनी कुर्सी से चिपक जाते हैं। यह किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं है। आपको हिस्टोरिकल डॉक्युमेंट्रीज पसंद हैं तो फिल्म अच्छी लगेगी।

9/10

हार्टबीट का साउंड बढ़ाता है धड़कनें

अगर आप हल्की-फुल्की टाइमपास फिल्म देखने के मूड में हैं तो यह मूवी ना देखें। मूवी के कुछ फैक्ट्स इसे खास बनाते हैं जैसे टेंशन वाले सीन में हार्टबीट की आवाज बैकड्रॉप में सुनाई देती है, इससे लोगों को खुद भी वो सिचुएशन फील होती है।

10/10

असली है छत्ते वाला सीन

एक सीन में नायक हमलावरों पर मधुमक्खी का छत्ता फेंकता है। वह छत्ता असली था और हमलावर सेना के पीछे भागने वाले मधुमक्खियों के दृश्य भी काफी हद तक वास्तविक थे। यह मूवी आप अमेजन प्राइम और यूट्यब पर सर्च कर सकते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनओटीटी पर खोजी जा रही ये हॉलीवुड फिल्म, जानें कहानी और हिंदी दर्शकों के लिए क्यों है मस्ट वॉच