हॉलीवुड के कई सितारे शरीर पर टैटू करवाते हैं। वो अपने शरीर के अलग-अलग अंगों पर टैटू फ्लॉन्ट करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कई हॉलीवुड सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने शरीर पर संस्कृत में टैटू करवाए हैं। आइए जानते हैं उन स्टार्स के नाम।
अमेरिकी एक्ट्रेस और बिजनेसवुमेन जेसिका अल्बा ने अपनी कलाई पर पद्मा गुदवाया है। पद्मा का अर्थ होता है कमल।
अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर सेलिना गोमेज ने अपने शरीर पर ऊं बनवाया है। उन्होंने अपनी बायें हिप पर टैटू बनवाया है।
अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस माईली सायरस ने अपनी कलाई पर ऊं का टैटू बनवाया है।
एडम लेविन एक अमेरिकी संगीतकार हैं। उनके शरीर पर बहुत से टैटूज हैं। उनके शरीर पर एक संस्कृत में टैटू है। उन्होंने लेफ्ट साइड की छाती से थोड़ा ऊपर तपस लिखवाया है। लेविन ने एक बार तपस का मतलब समझाते हुए इसे इनर फायर बताया था।
अमेरिकी एक्ट्रेस ब्रिटनी स्नो ने अपने राइट टखने पर अभय लिखवाया है। अभय का अर्थ है निडर।
अमेरिकी गायक, गीतकार और संगीतकार कैटी पैरी के शरीर पर कई टैटू हैं। उनकी राइट बाइसेप पर अनुगाच्छतु प्रवाह लिखा है। इसका अर्थ होता फ्लो के साथ जाना।