इन 10 धांसू फिल्मों के सीक्वल से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस, अजय देवगन से अक्षय कुमार तक ये एक्टर करेंगे धमाका

आने वाले दिनों में इन 10 फिल्मों के सीक्वल रिलीज होने वाले हैं। पहले पार्ट के धमाके के बाद अब ऑडियंस इनके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रही है। ये हैं वो 10 फिल्में जिनके सीक्वल रिलीज होने वाले हैं। आपको किस फिल्म का इंतजार है?

Usha ShrivasMay 03, 2026 06:10 pm IST
1/11

ये 10 सीक्वल आने वाले हैं

ये हैं वो 10 शानदार फिल्में जिनके सीक्वल का इंतजार हो रहा है। आने वाले दिनों में थिएटर पर दस्तक देगी ये फिल्में।

2/11

धमाल 4

धमाल फ्रंचाईजी की पिछली तीनों फिल्में ऑडियंस के बीच सफल रही हैं। अब इसका चौथा सीक्वल आने वाला है। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी स्टारर फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

3/11

आवारापन 2

इमरान हाशमी की आवारापन को पसंद किया गया था। खासकर फिल्म का म्यूजिक जबरदस्त हिट था। अब इसका सीक्वल आने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक आवारापन 2 14 अगस्त को रिलीज हो रही है।

4/11

फाॅर्स 3

जॉन अब्राहम की फाॅर्स और फाॅर्स 2 ऑडियंस को पसंद आई थी। अब इसका तीसरा पार्ट बन रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक फाॅर्स 3 मार्च 2027 को रिलीज होगी।

5/11

गोलमाल 5

रोहित शेट्टी अपनी पुरानी कास्ट के साथ जल्द गोलमाल 5 लेकर आने वाले हैं। इस बार अजय देवगन, अरशद वारसी स्टारर इस फिल्म में अक्षय कुमार की भी एंट्टी हुई है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

6/11

खलनायक रिटर्न

हाल में संजय दत्त ने अपना लुक शेयर करते हुए ये जानकारी दी कि जल्द खलनायक रिटर्न आने वाली है। फिल्म का पहला पार्ट 90 के दशक में रिलीज हुआ था। अब फैंस इस सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।

7/11

एनिमल पार्क

संदीप रेड्डी वांगा रणबीर कपूर के साथ जल्द एनिमल पार्क की शूटिंग शुरू करेंगे। एनिमल को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला था। अब सीक्वल का इंतजार हो रहा है।

8/11

भेड़िया 2

वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर सुपरनैचुरल फिल्म भेड़िया पसंद की गई थी। अब इसका सीक्वल आने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अगस्त में भेड़िया 2 दस्तक दे सकती है।

9/11

लुका छुपी 2

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की लुका छुपी के बाद अब वरुण धवन और शरवरी इसका सीक्वल ले कर आ रहे हैं। रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं।

10/11

शैतान 2

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान को ऑडियंस ने पसंद किया था। अब इसका सीक्वल भी बन रहा है। फिलहाल फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई।

11/11

क्वीन 2

कंगना रनौत ने हाल में कन्फर्म किया कि क्वीन के सीक्वल पर काम कर रही है। कंगना को एक बार फिर रानी के अवतार में देखना मजेदार होगा।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनइन 10 धांसू फिल्मों के सीक्वल से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस, अजय देवगन से अक्षय कुमार तक ये एक्टर करेंगे धमाका