
अगर आप भी सुपरहीरो फिल्मों के शौकीन हैं तो इस बात की पूरी संभवना है कि आपको सभी सुपरहीरो और उनकी सुपर पावर्स के बारे में पता होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टॉप 7 सुपरहीरो मूवीज कौन सी हैं जिनकी IMDb पर रेटिंग सबसे हाई है। लिस्ट की शुरुआत बॉटम से टॉप की तरफ करेंगे। यानि सबसे हाई रेटिंग वाली फिल्म हम आपको सबसे आखिर में बताएंगे।

2/8लिस्ट में नंबर 7 पर है साल 2019 में आई फिल्म 'जोकर'। यह फिल्म बड़ी खूबसूरती से दिखाती है कि एक विलेन आखिर बनता कैसे है। कैसे यह दुनिया एक अच्छे भले इंसान को विलेन बनने के लिए मजबूर कर देती है। फिल्म का क्लाइमैक्स आपके रोंगटे खड़े कर देता है।

3/8अगर कॉमिक बुक वाले अपने सुपरहीरोज को पर्दे पर कॉमिक बुक वाले फील के साथ ही देखना है। तो यह फिल्म आपके लिए है। फिल्म की कहानी से लेकर इसका प्रेजेंटेशन तक सब कुछ बहुत दमदार है।

4/8मार्वल की यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो मूवीज में गिनी जाती है। सभी सुपरहीरोज को एक साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था।

5/8लिस्ट में चौथे नंबर पर है बैटमैन की यह धमाकेदार फिल्म जिसमें क्रिस्टोफर नोलान एक बार फिर बतौर डायरेक्टर लौटे थे। अगर बैटमैन आपका पसंदीदा सुपरहीरो है, तो इस फिल्म की कहानी आपको जोश से भर देगी।

6/8एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ऐसे मोड़ पर खत्म हुई थी कि दर्शकों ने बड़ी बेसब्री से 'एवेंजर्स एंडगेम' का इंतजार किया। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। एक बार फिर वो सुपरहीरोज लौटे जिन्हें इनफिनिटी वॉर में फैंस ने खो दिया था।

7/8स्पाइडर मैन मूवीज को एनिमेडेट और कॉमिक बुक वाले अवतार में देखने के लिए आपके पास विकल्पों की कमी नहीं है। लिस्ट में नंबर 2 पर है साल 2023 में आई यह सुपरहीरो मूवी।

8/8यह है IMDb पर सबसे हाई रेटिंग वाली सुपरहीरो मूवी। इस बैटमैन मूवी में इमोशन्स से लेकर ड्रामा और एक्शन तक सब कुछ था। फिल्म उन लोगों के भी दिल को छू गई, जिन्हें सुपरहीरो मूवीज नहीं पसंद आती हैं। लिस्ट में यह मूवी चैम्पियन है।
