आपने देखा मिथुन चक्रवर्ती का ऊटी की खूबसूरत लोकेशन में बना होटल? कई फिल्मों की हुई है शूटिंग

मिथुन चक्रवर्ती के ऊटी वाले होटल में शपथ फिल्म के एक गाने की शूटिंग हुई है। इसके अलावा कुछ और मूवीज में भी वो लोकेशन दिखाई दी है। क्या आपने देखा है मदालसा के ससुर का ये होटल?

Kajal SharmaMay 19, 2026 05:20 pm IST
1/10

मिथुन चक्रवर्ती का ऊटी वाला होटल

बॉलीवुड सिलेब्स एक्टिंग के अलावा कई बिजनस में भी इनवेस्ट करते हैं। ज्यादातर लोगों का पसंदीदा काम रेस्ट्रॉन्ट से जुड़ा है। वहीं कुछ की होटल चेन्स भी हैं। ऐसे ही एक्टर हैं मिथुन चक्रवर्ती। मिथुन होटल मोनार्क ग्रुप के मालिक हैं। आज हम उनके ऊटी वाले होटल की बात करेंगे जिसमें मिथुन की कुछ फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।

2/10

ऊटी का सुंदर होटल

मिथुन चक्रवर्ती एक्टर के साथ बिजनसमैन भी हैं। वह होटल मोनार्क के मालिक हैं। पहले उनके होटल्स 3-4 लोकेशंस पर दिखते थे। अब मेन होटल बंगलुरु और ऊटी में हैं।

3/10

अल्ताफ रजा वाले गाने की शूटिंग

मिथुन के ऊटी वाले होटल में फिल्म शपथ के गाने इश्क और प्यार का मजा लीजिए की शूटिंग हुई है।

4/10

सुंदर है लोकेशन

इस होटल और ऊटी की लोकेशन में मिथुन की चीता, मर्द, हिटलर, शपथ, चंडाल, शेर-ए-हिंदुस्तान, आग ही आग और अंगारा जैसी फिल्में शूट की गई हैं।

5/10

कब और क्यों खोला था होटल

मिथुन ने 1990 के आसपास ऊटी में होटल खोलने का सोचा था। उन्हें यह जगह काफी सुंदर लगी थी।

6/10

कई बी-ग्रेड फिल्मों की शूटिंग

मिथुन का प्लान था कि सुंदर लोकेशन पर उनका होटल होगा और फिल्मों में क्रू को रुकाने का पैसा भी बचेगा। उनका डबल फायदा कमाने का प्लान था। यहां पर उन्होंने कई बी-ग्रेड फिल्मों की शूटिंग की।

7/10

अंदर से भी लग्जरी

मिथुन के होटल में कई तरह और सुविधाओं वाले कमरे हैं। यह कई ट्रैवल साइट्स पर लिस्टेड है। अंदर मिथुन और उनकी फैमिली की तस्वीरें भी दिखती हैं।

8/10

होटल सेलिब्रेशन

होटल स्टाफ अलग-अलग त्योहारों पर सेलिब्रेशन करता रहता है। इसका इंस्टाग्राम पेज है जहां पर मिथुन के इस होटल की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

9/10

फैमिली का हॉलिडे स्पॉट

मिथुन का परिवार सुकून के पल बिताने के लिए उनके होटल जाता रहता है। इंस्टाग्राम पर बहू मदालसा शर्मा की तस्वीर भी शेयर है।

10/10

खाने-पीने की भी सुविधा

मिथुन के होटल की वेबसाइट के मुताबिक वहां रेस्ट्रॉन्ट, स्विंगपूल और हेल्थक्लब जैसी सुविधाएं भी हैं। Pic Credti: होटल मोनार्क ऊटी की वेबसाइट

Hindi Newsफोटोमनोरंजनआपने देखा मिथुन चक्रवर्ती का ऊटी की खूबसूरत लोकेशन में बना होटल? कई फिल्मों की हुई है शूटिंग