माहिका शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या को किया किस, आपने देखे ये 5 फोटोज?

टी 20 वर्ल्ड कप के बाद मैच के हाइलाइट्स वायरल हैं। इस बीच हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड का विक्ट्री किस भी चर्चा में है। माहिका शर्मा हार्दिक की हौसला अफजाई के लिए मौजूद थीं। जीत के बाद कैसे जश्न मनाया यहां देखें।

Kajal SharmaMar 09, 2026 09:48 am IST
1/7

हार्दिक पांड्या पर माहिका ने लुटाया प्यार

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा का रिलेशनशिप अब किसी से छिपा नहीं है। दोनों अक्सर साथ दिखते हैं और हार्दिक इंस्टाग्राम पर भी अक्सर माहिका के साथ फोटोज डालकर उनकी तारीफ में कुछ ना कुछ लिखते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद दोनों के सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हैं।

2/7

जीत के बाद मैदान पर आईं माहिका

मैच खत्म होने के बाद जब टीम इंडिया जीत का जश्न मना रही थी, तब महिका शर्मा मैदान पर आईं। उन्होंने प्यार से हार्दिक का गाल छुआ और उनको बधाई दी। माहिका ने ब्लू कलर का गाउन पहन रखा खा।

3/7

हार्दिक को गले लगाकर दिया किस

वायरल हो रही तस्वीरों में महिका, हार्दिक के गाल पर 'विक्ट्री किस' देती नजर आ रही हैं। हार्दिक ने इस दौरान अपने कंधों पर तिरंगा लपेटा हुआ था और दोनों की केमिस्ट्री चर्चा में है।

4/7

माहिका को बताया लकी चार्म

मैच के बाद इंटरव्यू में हार्दिक काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय महिका को देते हुए कहा, 'जब से महिका मेरी लाइफ में आई हैं, सब कुछ सही हो रहा है। एक के बाद एक जीत मिल रही है। मैंने उनसे पहले ही कह दिया था कि चिंता मत करो, ट्रॉफी हम ही लाएंगे।'

5/7

माहिका के साथ किया डांस

मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या ने सुखबीर के गाने ओ हो हो हो पर डांस किया तब उनके साथ माहिका भी थीं। हार्दिक का वीडियो भी वायरल है।

6/7

2024 से डेटिंग के चर्चे

माहिका शर्मा इंटरनैशनल फैशन मॉडल और डिजिटल इन्फ्लुएंसर हैं। हार्दिक के साथ उनके रिलेशनशिप के चर्चे दिसंबर 2024 में शुरु हुए। दोनों को साथ में वकेशन पर देखा गया था।

7/7

परिवार से मिल चुकीं माहिका

दिसंबर वकेशन के बाद से हार्दिक और माहिका साथ आने लगे। बीते दिनों हार्दिक ने माहिका के साथ घर पर पूजा की थी। फोटोज वायरल होने के बाद उनकी सगाई की अफवाहें भी उड़ने लगी थीं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनमाहिका शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या को किया किस, आपने देखे ये 5 फोटोज?