1/7बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'हक' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी में इमरान, यामी गौतम के साथ नजर आएंगे। मूवी में इमरान एक फेमस वकील के किरदार में हैं। 'हक' 7 नवम्बर के दिन रिलीज होने जा रही है। यह कानूनी ड्रामा 1985 के ऐतिहासिक शाहबानो मामले से प्रेरित है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इमरान हाशमी से लेकर यामी गौतम सहित बाकी एक्टर्स की फीस पर...

टाइम्सनाऊ हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, 'हक' मूवी के लिए इमरान हाशमी को कथित तौर पर 12 करोड़ रुपये बतौर फीस मिली है।

इस कोर्टरूम ड्रामा मूवी में यामी ने शाजिया बानो का किरदार निभाया है। इसके लिए उन्होंने 7 करोड़ रुपये फीस ली है।

फिल्म 'हक' में शीबा चड्ढा भी अहम रोल में दिखाई देने वाली हैं। इस मूवी के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये फीस दी है।

हक के साथ वर्तिका सिंह अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। मूवी में वर्तिका ने इमरानी की दूसरी पत्नी का रोल निभाया है। इसके लिए उन्हें भी मोटी सैलरी दी गई है।

दानिश हुसैन को भी मेकर्स ने अच्छी रकम दी है। फिलहाल वर्तिका और दानिश की फीस सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'हक' का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है।
