एक दो नहीं, गोविंदा ने इस फिल्म में निभाए 6 रोल, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा था हाल

फिल्मों में आपने एक्टर्स को डबल रोल करते तो कई बार देखा होगा। पर क्या आप जानते हैं, गोविंदा ने एक ऐसी फिल्म की थी जिसमें उन्होंने एक दो नहीं बल्कि 6 किरदार निभाए थे। फिल्म का बजट 8 करोड़ था। 

Harshita PandeyApr 26, 2026 07:19 pm IST
1/8

गोविंदा ने प्ले किए थे 6 किरदार

फिल्मों में डबल रोल तो आपने कई बार सुना होगा, पर क्या आप जानते हैं कि गोविंदा ने साल 2000 में आई एक फिल्म में एक दो नहीं, बल्कि 6 किरदार निभाए थे?

2/8

'हद कर दी आपने'

इस फिल्म का नाम है 'हद कर दी आपने'। फिल्म में गोविंदा के साथ रानी मुखर्जी नजर आई थीं। इस फिल्म में गोविंदा ने बेटे से लेकर मां और दादी तक का किरदार खुद निभाया था।

3/8

एक फिल्म में 6 किरदार

फिल्म में गोविंदा के किरदार का नाम होता है राज मल्होत्रा। उन्होंने राज मल्होत्रा के किरदार के साथ-साथ राज मल्होत्रा के दादा, दादी, बहन, मां और पिता का भी किरदार खुद निभाया था।

4/8

बजट और कमाई

'हद कर दी आपने' उस साल की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक थी। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 8 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 18.98 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

5/8

किसने की डायरेक्ट

हद कर दी आपने को मनोज अग्रवाल ने डायरेक्ट किया था। वहीं, सतीश जैन, राजीव कौल और अनवर खान ने इस फिल्म को लिखा था।

6/8

फिल्म की कास्ट

गोविंदा और रानी मुखर्जी के अलावा, फिल्म में परेश रावल, राकेश बेदी, जॉनी लीवर, सतीश कौशिक, टीनू आनंद, अवतार गिल और विजु खोटे जैसे कलाकार नजर आए थे।

7/8

जॉनी लीवर डबल रोल

फिल्म में जहां गोविंदा 6 किरदार प्ले करते नजर आए थे। वहीं, जॉनी लीवर का फिल्म में डबल रोल था। जॉनी लीवर ने बाप-बेटा का किरदार निभाया था।

8/8

IMDb रेटिंग

हद कर दी आपने की आईएमडीबी रेटिंग 5.3 है। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 14 मिनट का है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनएक दो नहीं, गोविंदा ने इस फिल्म में निभाए 6 रोल, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा था हाल