गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का घर अंदर से दिखता है ऐसा, मंदिर में सजे हैं भगवान राम-हनुमान

गौरव खन्ना की पत्नी और लॉकअप 2 में नजर आई आकांक्षा चमोला का घर देखा है आपने? एक्ट्रेस ने हाल में अपने घर का टूर दिया है। उनकी मम्मी शीला भी साथ नजर आई। ये है आकांक्षा का घर। तस्वीरों में देखिए-

Usha ShrivasAug 24, 2026 04:38 pm IST
1/8

आकांक्षा चमोला का घर

टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और लॉकअप 2 में नजर आई एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला का मम्मी का घर देखा है आपने? एक्ट्रेस ने हाल में फराह खान के नए व्लॉग के लिए अपनी मां के घर का टूर दिया है। अंदर से देखिए कैसा दिखता है ये घर।

2/8

आकांक्षा चमोला के घर एंट्रेंस एरिया

ये चमोला परिवार का एंट्रेंस एरिया है। इस घर में आकांक्षा भी रह ही हैं। लेकिन असल में ये घर उनके मम्मी पापा का है। फराह खान और दिलीप इस घर का टूर देने पहुंचे थे। आकांक्षा ने फराह के कुक का भी स्वागत किया।

3/8

लिविंग एरिया

ये आकांक्षा के घर का लिविंग एरिया है।इसके साथ ही बालकनी भी जुड़ी हुई है। दीवार पर टीवी और कुछ डेकोरेटिव आइटम देखे जा सकते हैं। घर का ये छोटा लेकिन खूबसूरत हिस्सा है। उनकी मम्मी ने इस आशियाने को सजाया है।

4/8

डाइनिंग एरिया

ये घर का छोटा सा डाइनिंग टेबल है। यहां परिवार के सभी सदस्य खाने का वक्त का अपना मील टाइम एन्जॉय करते हैं। इस जगह पर फराह और उनके कुक दिलीप ने भी खाना एन्जॉय किया।

5/8

घर का मंदिर

ये आकांक्षा के घर का छोटा सा मंदिर है।इस मंदिर को भगवान राम की मूर्ति से सजाया हुआ है। आकांक्षा की मम्मी और पापा मंदिर में पूजापाठ करते हैं। चमोला परिवार भगवान में पूरी आस्था रखता है।

6/8

किचन

ये घर का किचन है। घर के इस हिस्से में आकांक्षा की मम्मी शीला का राज है। वो अक्सर यहां अपने कुक के साथ मिलकर खाना बनाती हैं और परिवार को होस्ट करती हैं। आकांक्षा की मम्मी ने फराह के लिए खास खाना बनाया।

7/8

आकांक्षा की मम्मी

ये आकांक्षा की मम्मी शीला हैं जिन्होंने फराह खान के लिए स्पेशल दिश बनाई थी। वहीं फराह खान के कुक आकांक्षा के लिए घर से आलू की स्पेशल दिश बना कर लेकर आए थे। सभी ने साथ में खाना एन्जॉय किया।

8/8

लॉकअप 2 की बातें

यहां आकांक्षा ने बताया कि गौरव खन्ना की एंट्री के बाद उनका गेम बदल गया था। उसके बाद वो अपना कॉंफिडेंट खो बैठी थीं। इसके साथ ही उनकी बातों से समझ आया कि आकांक्षा जल्द अपने नए घर में शिफ्ट होने वाली हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनगौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का घर अंदर से दिखता है ऐसा, मंदिर में सजे हैं भगवान राम-हनुमान