सैफ ने बनाई बाप्पा की मूर्ति, शरवरी का परिवार संग जश्न! बॉलीवुड सितारों पर चढ़ा गणेश चतुर्थी का रंग

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज यानी 14 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस मौके पर सेलेब्स ने भी अपने अंदाज में फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। आइए जानते हैं किस सेलिब्रिटी ने कैसे मनाया गणेश चतुर्थी का त्योहार। 

Harshita PandeySep 14, 2026 05:18 pm IST
Follow us on Google News
1/8

बॉलीवुड सेलेब्स ने मनाई गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज यानी 14 सितंबर को देशभर में मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में इस त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर काजोल से लेकर करीना कपूर खान ने फैंस को इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

2/8

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर भगवान गणेश की आरती करते हुए एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

3/8

शरवरी वाघ ने परिवार के साथ मनाया त्योहार

अल्फा एक्ट्रेस ने गणपति का त्योहार अपने परिवारवालों के साथ अपने घर मोरगांव में मनाया। शरवरी ने अपने परिवार संग कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। इन तस्वीरों में शरवरी को नारंगी और पिंक रंग की साड़ी पहनी। शरवरी ने इस सिंपल लुक में काफी खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने भगवान गणेश को उनका ये साल अच्छा बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

4/8

सैफ अली खान ने बनाई बाप्पा की मूर्ति

करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सैफ अली खान बाप्पा की मूर्ति बनाते दिखाई पड़ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ करीना ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया।

5/8

करीना के बेटे ने बनाई गणेश भगवान की मूर्ति

वहीं, दूसरी तस्वीर में करीना कपूर ने मिट्टी से बनी गणेश भगवान की मूर्ति शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- मेरे जेह बाबा ने बनाया है। सबको गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।

6/8

काजोल की बेटी ने गिफ्ट की साड़ी

काजोल गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश के पंडाल में पहुंचीं। काजोल नीली रंग की साड़ी में नजर आईं। उन्होंने अपने बालों को बन स्टाइल में बांधा हुआ था। तस्वीर में काजोल भगवान गणेश की मूर्ति के साथ सेल्फी लेती दिखाई पड़ रही हैं। काजोल ने बताया कि उन्हें ये साड़ी उनकी बेटी ने गिफ्ट की है। वहीं, जो गजरा उन्होंने पहना है वो उनकी दोस्त ने बुना है।

7/8

अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो

अक्षय कुमार ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने कहा- गणपति बाप्पा के आगनम से हर घर में खुशियां और हर दिल में सुकून आए। गणपति बाप्पा मोरया।

8/8

उर्मिला मातोंडकर ने शेयर की तस्वीर

उर्मिला मातोंडकर ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उर्मिला भगवान गणेश के सामने हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा कि वो इस साल ट्रेवल कर रही हैं और इस वजह से वो मुंबई के गणेश पंडाल को याद कर रही हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनसैफ ने बनाई बाप्पा की मूर्ति, शरवरी का परिवार संग जश्न! बॉलीवुड सितारों पर चढ़ा गणेश चतुर्थी का रंग