OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर आएगी एंटरटेनमेंट की सुनामी, 12 जून आ रहीं ये 5 फिल्में-सिरीज, नहीं मिलेगी फुर्सत

12 जून यानी कल थिएटर में 8 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वहीं, ओटीटी पर भी धमाल मचेगा। शुक्रवार को ओटीटी पर 5 शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने को तैयार हैं।

Priti KushwahaJun 11, 2026 12:44 pm IST
1/6

शुक्रवार को ओटीटी पर आएगी एंटरटेनमेंट की सुनामी

Friday OTT Releases: ओटीटी लवर्स के लिए कल का दिन बेहद खास होने वाला हैं। एक तरफ जहां 12 जून यानी कल थिएटर में 8 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वहीं, ओटीटी पर भी धमाल मचेगा। शुक्रवार को ओटीटी पर 5 शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने को तैयार हैं। तो चलिए फटाफट एक नजर मार लेते हैं कल की ओटीटी रिलीज पर...

2/6

‘राख’

'मिर्जापुर' के गुड्डू भैया अली फजल एक बार फिर से अपनी एक्टिंग का दम दिखाने के लिए तैयार हैं। अली फलज स्टारर वेब सीरीज 'राख' को 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा ये एक क्राइम थ्रिलर शो है। इसके सीरीज के आने का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे।

3/6

‘भूत बंगला’

थिएटर के बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की ओटीटी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अक्षय की 'भूत बंगला' 12 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। हालांकि, इसे लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

4/6

‘मां है ना’

शिल्पा शेट्टी इन दिनों कुकिंग शो 'मां है ना' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस शो को खुद शिल्पा होस्ट करती नजर आएंगी। इस शोज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा। 'मां है ना' शो को आप ओटीटी पर 12 जून से देख सकते हैं।

5/6

‘ड्रिडम’

फिल्म 'ड्रिडम' को भी थियेटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। 'ड्रिडम' एक  मलयालम की क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 12 जून को रिलीज किया जाएगा।

6/6

'करुप्पू'

साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की तमिल एक्शन फिल्म 'करुप्पू' 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही छा गई थी। मूवी में सूर्या की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। यही नहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कामई की। थिएटर के बाद अब ये ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। 'करुप्पू' को ओटीटी पर प्राइम वीडियो पर 12 जून को स्ट्रीम किया जाएगा।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनOTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर आएगी एंटरटेनमेंट की सुनामी, 12 जून आ रहीं ये 5 फिल्में-सिरीज, नहीं मिलेगी फुर्सत