Hindi NewsफोटोमनोरंजनFriday OTT Release: एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, फ्राइडे को OTT पर रिलीज हुई हॉरर- एक्शन सहित 10 धांसू फिल्में-सीरीज

Friday OTT Release: एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, फ्राइडे को OTT पर रिलीज हुई हॉरर- एक्शन सहित 10 धांसू फिल्में-सीरीज

इस हफ्ते ओटीटी से लेकर थिएटर तक कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। ये वीकेंड पर दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है।

Priti KushwahaJan 09, 2026 01:49 pm IST
1/11

हॉरर-एक्शन से भरा है ये शुक्रवार

Friday OTT Release: साल 2026 का दूसरा फ्राइडे भी आ गया। ऐसे में सिनेमा और ओटीटी लवर्स के लिए शुक्रवार हमेशा ही बेहद खास होता है। हर कोई ये जानने के लिए बेताब रहता है कि इस हफ्ते ओटीटी से लेकर थिएटर तक कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। ये वीकेंड पर दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। तो चलिए जानते है कौन सी फिल्में और सीरीज आज ओटीटी पर रिलीज हुई हैं।

2/11

द राजा साब

सबसे पहले बाद करते हैं प्रभास और संजय दत्त की मच अवेटेड फिल्म 'द राजा साब' की। आज यानी शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को 'द राजा साब' थिएटर में रिलीज हो गई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को तेलुगु भाषा के अलावा तमिल-हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज

3/11

दे दे प्यार दे 2

अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। थिएटर के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने को तैयार है। ये मूवी शुक्रवार 9 जनवरी, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है।

4/11

पीपल वी मीट ऑन वेकेशन

'पीपल वी मीट ऑन वेकेशन' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। ये मूवी एमिली हेनरी की नॉवेल पर आधारित फिल्म है, जिसकी कहानी एक-दूसरे से बिल्कुल अपोजिट दोस्तों के बारे में हैं। ये मूवी 9 जनवरी, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है।

5/11

द पिट सीजन 2

पहले सीजन के 10 महीने बाद ही मेकर्स 'द पिट' का सीजन 2 लेकर लौट रहे हैं। इसकी कहानी इस बार हेल्थ प्रोफेशनल्स की है, जिसमें डॉ माइकल 'रॉबी' भी शामिल है। यह एक अमेरिकन ड्रामा सीरीज है। ये सीरीज 9 जनवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार  पर रिलीज हुई।

6/11

फ्रीडम एट मिड नाइट सीजन 2

'फ्रीडम एक मिड नाइट' के पहले सीजन के बाद इसका दूसरे सीजन को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में डायरेक्टर निखिल आडवाणी 'फ्रीडम एक मिड नाइट 2' लेकर आए हैं। ये सीरीज 9 जनवरी, 2026 को सोनी लिव पर स्ट्रीम हुई है। यह हिस्टोरिकल ड्रामा 'डोमिनिक लैपियर और लैरी कॉलिन्स' की बुक पर आधारित है, जिसमें सिद्धांत गुप्ता, राजेन्द्र चावला और चिराग वोहरा मुख्य भूमिका में हैं।

7/11

मास्क

केविन और एंड्रिया जेरेमिया एक्शन से भरपूर तमिल फिल्म 'मास्क' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। ये मूवी  9 जनवरी' 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी पर स्ट्रीम हुई है।

8/11

बाल्टी

अमेजन प्राइम वीडियो हमेशा से ही एक अलग जोनर की कहानी के लिए जाना है। ऐसे में अब ये 'बाल्टी' सीरीज लेकर आया है। ये एक मलयालम स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म रिलीज है, जिसकी कहानी एक ग्रुप की है, जो कबड्डी प्लेयर हैं। ये सीरीज 9 जनवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है।

9/11

अल्फा मेल्स सीजन 4

'अल्फा मेल्स 4' भी आपका एंटरटेनमेंट करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म आ गया है। ये 9 जनवरी, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है।

10/11

अ थाउजेंड ब्लोव्स सीजन 2

स्टीवन नाइट की बॉक्सिंग ड्रामा सीरीज अपने नए सीजन 'अ थाउजेंड ब्लोव्स सीजन 2' के साथ लौटी है। इसकी कहानी मैरी कार के इर्द गिर्द घूमती है, जो महिलाओं के साथ अपराध करने वाले 'फोर्टी एलिफेंट्स' नामक गिरोह का लीडर है।  ये सीरीज आज यानी शुक्रवार को स्ट्रीम कर दी गई है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

11/11

अखंडा 2

'अखंडा 2' एक फैंटेसी एक्शन थ्रिलर मूवी है। 12 दिसंबर को थिएटर रिलीज के बाद नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म के ओटीटी रिलीज का फैंस को काफी उम्मीदें थी। बोयापति श्रीनू ने फिल्म का निर्देशन किया है। ये मूवी आज यानी 9 जनवरी, 2026 को नेटफ्लिक्स पर आ गई है।