Hindi NewsफोटोमनोरंजनFriday OTT Release: फ्राइडे को मिलेगा बमफाड़ एंटरटेनमेंट, रिलीज होंगी ये 9 धांसू फिल्में और सीरीज

Friday OTT Release: फ्राइडे को मिलेगा बमफाड़ एंटरटेनमेंट, रिलीज होंगी ये 9 धांसू फिल्में और सीरीज

 ये शुक्रवार थिएटर से लेकर OTT तक, आपको भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। 6 फरवरी, शुक्रवार को ओटीटी पर 9 नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो चुकी हैं। तो चलिए फटाफट से देखते हैं लिस्ट...

Priti KushwahaFeb 05, 2026 03:42 pm IST
1/10

फ्राइडे को मिलेगा बमफाड़ एंटरटेनमेंट, रिलीज होंगी ये 9 धांसू फिल्में और सीरीज

Friday New Releases: फरवरी का पहला हफ्ता भी आ गया। ऐसे में हमेशा की तरह की इस वीक भी ओटीटी और थिएटर्स लवर्स को फ्राइडे का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हफ्ता दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। ये शुक्रवार थिएटर से लेकर OTT तक, आपको भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। 6 फरवरी, शुक्रवार को ओटीटी पर 9 नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो चुकी हैं। तो चलिए फटाफट से देखते हैं लिस्ट...

2/10

द राजा साब

रिलीज डेट- 6 फरवरी प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार जोनर- हॉरर ड्रामा प्रभास स्टारर फिल्म द राजा साब के थिएटर रिलीज के बाद दर्शकों को इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। ये एक एक तेलुगु भाषा की फैंटेसी हॉरर कॉमेडी है। इस मूवी थिएटर में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। बता दें कि ये फिल्म ओटीटी के प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर 6 फरवरी, शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

3/10

किस किसको प्यार करू 2

रिलीज डेट- 6 फरवरी प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार जोनर-कॉमेडी कपिल शर्मा स्टार फिल्म 'किस किसको प्यार करू 2' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म मोहन शर्मा (कपिल शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड के पिता की मंजूरी पाने के लिए इस्लाम धर्म अपना लेता है। इन सबके बीच कपिल की तीन अलग-अलग धर्मों की लड़कियों से शादी हो जाती है। हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब एक पुलिस ऑफिसर इन धोखे वाली मल्टी-मैरिज केस की जांच शुरू करता है। ये फिल्म फ्राइडे, 6 फरवरी को रिलीज हो रही है।

4/10

वध 2

रिलीज डेट- 6 फरवरी प्लेटफॉर्म- थिएटर्स जोनर- क्राइम थ्रिलर 'वध 2' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फरवरी का महीना थिएटर में जाकर मूवीज देखने वालों के लिए भी बेहद खास होगा। ऐसे में इसकी शुरुआत संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध-2' से होगी। इस सीक्वल में फैंस को कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे।

5/10

फाइंडिंग हार्मोनी: अ किंग विजन

रिलीज डेट- 6 फरवरी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो जोनर- डॉक्यूमेंट्री अमेजन प्राइम वीडियो एक नई और एंटरटेनिंग डॉक्यूमेंट्री सीरीज के साथ आ रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री में राजा चार्ल्स तृतीय के पर्यावरण स्थिरता के प्रति कमिटमेंट को दर्शाया गया है। केट विंसलेट द्वारा इसकी कहानी कही गई है।

6/10

जैज सिटी

रिलीज- 6 फरवरी प्लेटफॉर्म- सोनी लिव जोनर-हिस्टोरिकल ड्रामा इसके साथ ही शुक्रवार को ओटीटी पर जैज सिटी भी आ रही है। जैज सिटी में 1971 के 'बांग्लादेश मुक्ति युद्ध' के समय की कहानी देखने को मिलेगी। 'जैज सिटी' में एक जिम्मी नामक शख्स की जिंदगी कहानी दिखाई गई है। 10 एपिसोड की यह सीरीज कोलकाता के 'जैज क्लब' में घटित घटना पर आधारित है।

7/10

शब्द: रीत और रिवाज

रिलीज डेट- 6 फरवरी प्लेटफॉर्म- जी5 जोनर- फैमिली ड्रामा शब्द: रीत और रिवाज एज कमिंग एक ड्रामा है, जिसकी कहानी घुप्पी नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें कि घुप्पी को हकलाने की आदत है और वह एक बड़ा फुटबॉलर बनना चाहता है। इसकी कहानी पिता और बेटे की बॉन्डिंग पर है।

8/10

हॉन्टेड 3D: घोस्ट ऑफ द पास्ट

रिलीज डेट- 6 फरवरी प्लेटफॉर्म- सिनेमा हॉल जोनर- हॉरर ड्रामा हॉन्टेड 3D: घोस्ट ऑफ द पास्ट एक हॉरर ड्रामा है। मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे स्टारर ये फिल्म इस शुक्रवार को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक बार फिर से कहानी हॉन्टेड हाउस के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है।

9/10

क्वीन ऑफ चेस

रिलीज डेट- 6 फरवरी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (NETFLIX) जोनर- डॉक्यूमेंट्री क्वीन ऑफ चेस एक डॉक्यूमेंट्री है। ये डॉक्यूमेंट्री की कहानी दुनिया के टॉप 10 शतरंज खिलाड़ियों में अकेली महिला 'जुडिट पोल्गर' की जिंदगी को दर्शाती है। इस सीरीज में दिखाया गया कि खिलाड़ियों में उनके सफर को बहुत ही खूबसूरती से उतारा गया है।

10/10

भाबीजी घर पर हैं-फेन ऑन द रन

रिलीज डेट- 6 फरवरी प्लेटफॉर्म- थिएटर्स जोनर-सिटकॉम कॉमेडी टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' छोटे पर्दे के बाद अब बड़े पर्दे पर आ रही है। इस सटायर कॉमेडी शो पर पूरी की पूरी फिल्म बन चुकी है, जिसमें  आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे, रोहिताश गौर अपने फेमस किरदारों को निभाने दिखाई देंगे।