
बीते हफ्ते ओटीटी पर दर्शकों को सबसे ज्यादा क्या पसंद आया? इस सवाल का जवाब आपको मिलेगा ऑरमैक्स मीडिया द्वारा जारी की गई इस टॉप 10 लिस्ट में। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा देखे गए कॉन्टेंट की लिस्ट दी गई है। तो चलिए जानते हैं बीते हफ्ते क्या रही ओटीटी पर दर्शकों की पसंदीदा चॉइस।

2/11लिस्ट की शुरुआत नीचे से ऊपर की तरफ करते हुए आपको बता दें कि टॉप 10 की लिस्ट में नंबर दस पर रही हैं कभी दर्शकों की पसंदीदा रही अनुपमा। सबसे ज्यादा देखे गए शोज की टॉप 10 लिस्ट में जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाला यह शो सबसे नीचे है।

3/11लिस्ट में नंबर 9 पर रहा है 'ठुकरा के मेरा प्यार' का सीजन 2 जिसे लोग रिलीज के इतने वक्त बाद भी देख रहे हैं। करीब 3.2 मिलियन व्यूज के साथ यह शो लिस्ट में अभी भी डटा हुआ है।

4/11पहले सीजन की कामयाबी के बाद रितेश देशमुख और फराह खान होस्टेड रियलिटी शो लॉकअप-2 खूब पॉपुलर हो रहा है। सबसे ज्यादा देखे गए टॉप 10 कॉन्टेंट की लिस्ट में यह इस हफ्ते नंबर 8 पर रहा है।

5/11सिनेमाघरों में भले ही अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन ओटीटी पर अभी तक तो यह टॉप 10 में टिकी हुई है। ऑरमैक्स मीडिया की लिस्ट में यह नंबर 7 पर रही है।

6/11टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अभी तक दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। यूट्यूब और सोनी लिव पर इसे खूब देखा गया है और टॉप 10 की लिस्ट में इस हफ्ते यह नंबर 6 पर काबिज है।

7/11नंबर 5 पर है भारती सिंह होस्टेड कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स का तीसरा सीजन। जियो हॉटस्टार पर इस शो का यह सीजन भी खूब प्यार लूट रहा है।

8/11जियो हॉटस्टार का एक और प्रोजेक्ट जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है। टॉप 10 की लिस्ट में इस हफ्ते यह मूवी नंबर 4 पर रही है। इसे इस हफ्ते 5.3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।

9/11भले ही शो का पहला सीजन काफी अच्छा ना रहा हो और इसे काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी हो, लेकिन दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर और यूट्यूब पर कमाल कर रहा है। टॉप 10 की लिस्ट में यह नंबर 3 पर रहा है।

10/11अब जब बात ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए कॉन्टेंट में टॉप 2 की आ गई है तो जान लीजिए कि नंबर 2 पर दर्शकों का पसंदीदा खेल क्रिकेट है।

11/11कहते हैं कि भारत में क्रिकेट एक धर्म है, लेकिन इस हफ्ते क्रिकेट का भी रिकॉर्ड फुटबॉल ने तोड़ दिया है। टॉप 10 लिस्ट में इस हफ्ते फुटबॉल नंबर नंबर 1 पर काबिज है और इस लिस्ट की विजेता है।
