
फराह खान अपने यूट्यूब चैनल की वजह से खबरों में बनी हुई हैं। उन्हें अक्सर एंटरटेनमेंट जगत के कलाकारों के घर जा कर वीडियो शूट करते हुए देखा गया है। फराह अपने इन वीडियो में कुक दिलीप को भी दिखाती हैं।

2/7फराह ने अपने चैनल के नए वीडियो में मनीष पॉल का घर दिखाया और उनके साथ कुकिंग की। इस दौरान मनीष ने अपने घर की सबसे खास चीज दिखाई। उन्होंने अमिताभ बच्चन के ऑटोग्राफ के साथ ये 786 का बिल्ला रखा हुआ है।

3/7मनीष ने बताया कि ये बिल्ला उन्होंने अरेंज किया था और इसके बाद वो अमिताभ बच्चन के पास ऑटोग्राफ के लिए गए थे। अमिताभ ने उन्हें ऑटोग्राफ दिया और अब ये फ्रेम उनके घर की ख़ूबसूरती बढ़ा रहा है।

4/7फराह ने बताया कि जब वो राधिका मदान के साथ वीडियो शूट कर रही थीं। तो उन्होंने उनके घर में अमिताभ बच्चन के हाथ से लिखा हुआ लेटर देखा। उसी वीडियो में उन्होंने अमिताभ बच्चन से उनके लिए भी एक लेटर लिखने की बात कह दी थी।

5/7फराह खान की मजाक में कही ये बात अमिताभ बच्चन तक पहुंच गई। उन्होंने फराह के लिए अपने हाथ से लिखा हुआ एक लेटर भेजा। इसलिए अब फराह ने अमिताभ बच्चन के आगे अपनी नई ख्वाहिश रख दी है।

6/7अब फराह खान ने अपने नए वीडियो में अमिताभ बच्चन से एक नई चीज मांग ली है। वीडियो में फराह कहती हैं कि ‘सर आपकी एक गाड़ी मुझे बहुत पसंद है’ वो गाड़ी आप चलाते हो। वो गाड़ी दे दीजिए। फराह ने मजाक में अमिताभ बच्चन से उनकी गाड़ी मांग ली है।

7/7अब अमिताभ बच्चन फराह खान की मजाक में की गई डिमांड पूरी करते हैं या नहीं ये देखने का इंतजार हो रहा है। फराह और मनीष पॉल के एपिसोड को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है।
