
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के बारे में एक खास बात यह कही जाती है कि उनकी फिल्म को हिट होती ही थी, लेकिन साथ ही साथ उनकी फिल्मों के गाने भी हमेशा सुपरहिट हो जाते थे। लेकिन इमरान हाशमी के आल टाइम चार्टबस्टर हिट गाने कौन से हैं? आज यही जानेंगे।

2/8यह गाना इमरान हाशमी के सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों की लिस्ट में पहले नंबर पर है। इसे अब तक 36 करोड़ से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है।

3/8फिल्म 'जन्नत' का यह गाना लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जिसे 32 करोड़ से ज्यादा बार स्पॉटिफाई पर सुना जा चुका है। यह ट्रैक आज भी हर रोमांटिक प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। बता दें कि जन्नत को इमरान हाशमी को उनके करियर की सबसे दमदार फिल्मों में गिना जाता है।

4/8लिस्ट में तीसरे पायदान पर है हमारी अधूरी कहानी फिल्म का गाना- हंसी। इस गाने को अभी तक 30 करोड़ से ज्यादा बार सुना गया है। इमरान हाशमी की एक्टिंग ने इस गाने को और भी ज्यादा खास बना दिया था।

5/8इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 'इतनी सी बात है' गाना अपनी जगह पक्की किए हुए है। इसे अभी तक 26 करोड़ से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है। यह गाना अपनी सादगी और इमरान हाशमी के रोमांटिक अंदाज के लिए काफी पॉपुलर है।

6/8फिल्म 'मर्डर 2' का मशहूर गाना 'फिर मोहब्बत' इमरान हाशमी के सबसे आइकॉनिक गानों में गिना जाता है। इसे अब तक 24 करोड़ से ज्यादा बार स्ट्रीम किया जा चुका है।

7/8लिस्ट में नंबर 6 पर है इमरान हाशमी का गाना 'हाल-ए-दिल'। इस गाने को स्पॉटिफाई पर अभी तक 22 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है। इमरान हाशमी की एक्टिंग ने इस गाने को फिल्म में अलग ही चार्म दिला दिया था।

8/8'तू ही मेरा' इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है। इसे अब तक 15 करोड़ से ज्यादा बार सुना गया है। यह गाना जब रिलीज हुआ था तो हर क्लब और पार्टी में प्ले किया जाता था और देखते ही देखते इसने अपनी अलग पहचान बना ली थी।
