पिता ने रख दी थी शादी की शर्त, एकता ने याद की अपनी जर्नी, बताया कैसे बना हम पांच

एकता कपूर को टेलीविजन की क्वीन कहा जाता है क्योंकि उन्होंने 1990 और 2000 के दशक में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर घर की' जैसे सुपरहिट धारावाहिकों के साथ टीवी का परिदृश्य बदल दिया। पर क्या आप जानते हैं कि एकता कपूर ने अपने पहले शो की शुरुआत कैसे की थी? 

Harshita PandeyFeb 07, 2026 11:20 am IST
1/10

एकता कपूर

एकता कपूर टीवी इंडस्ट्री की क्वीन के नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने अपने सास-बहू शोज से टीवी का परिदृश्य बदलने के लिए जाना जाता है। एकता कपूर ने 19 साल की उम्र से ही इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। अब एकता कपूर ने अपने करियर की शुरुआत और अपने पहले टीवी सीरियल हम पांच को लेकर बात की।

2/10

पिता के साथ एकता कपूर

उषा काकडे के साथ खास बातचीत में एकता ने बताया कि कैसे उनकी जर्नी की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि जब वो 17 साल की थीं जब उनके पिता ने उन्हें आकर कहा कि या तो तुम कुछ काम करो, या कॉलेज जाओ या मैं तुम्हारी शादी करा दूंगा। एकता ने बताया कि उनके पिता ने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि उस वक्त वो बहुत बाहर घूमती थीं, कॉलेज बंक करती थीं और दोस्तों के साथ मस्ती करती थीं।

3/10

एकता के सिर पर टांग दी थी शादी की तलवार

एकता ने कहा कि वो इस बात से इतना डर गईं कि उन्होंने एक फेमस ऐड प्रोडक्शन हाउस में काम शुरू कर दिया। उस प्रोडक्शन हाउस में तब फरहान अख्तर ने भी काम करना शुरू किया था। फरहान को काम पसंद नहीं आया तो उन्होंने नौकरी छोड़ दी, लेकिन एकता नौकरी करने का इरादा कर चुकी थीं क्योंकि उनके सिर पर उनके पिता ने शादी की तलवार टांग दी थी।

4/10

पिता ने दिया बिजनेस ज्वाइन करने का ऑफर

एकता ने बताया कि उसी वक्त उनके पिता के पास एक बड़ा बिजनेसमैन आया और उन्होंने उनके पिता को शोज बनाने का ऑफर किया। एकता बताती हैं कि टीवी सीरियल्स का दौर उस वक्त बस शुरू ही हुआ था। उस वक्त उनके पिता ने उन्हें ऑफर किया कि वो उन्हें ज्वाइन कर लें।

5/10

पिता ने लगाए 50 लाख

एकता ने कहा कि इसके बाद वो अपने पिता के साथ काम करने लगीं। उनके पिता ने 50 लाख रुपये डाल दिए थे। 5-6 शोज बनाए गए, लेकिन फिर वो आदमी बैकआउट कर गया। एकता ने कहा कि उस शख्स ने अपना चैनल जी टीवी को बेंच दिया और उनके पिता के पैसे अटक गए।

6/10

एकता को बुरी लग गई थी ये बात

एकता ने कहा कि उस शख्स ने जाते-जाते उनके पिता से कहा कि आपने अपनी बेटी से ही काम करवा लिया। इससे अच्छा आप उसके लिए ज्वेलरी खरीद देते तो बेहतर होता। एकता बताती हैं कि उन्हें ये बात बहुत खराब लगी थी।

7/10

कैसे बना हम पांच

एकता के पास इस पूरी घटना के बाद सिर्फ दो लाख रुपये बचे थे। उन दो लाख रुपयों से एकता कपूर ने पायलट एपिसोड बनाया। उस पायलट का नाम था हम पांच।

8/10

पायलट लेकर सिद्धि विनायक पहुंचीं एकता

एकता वो पायलट एपिसोड लेकर सिद्धिविनायक गईं। वहां उन्होंने एकता कपूर और शोभा कपूर के नाम से पायलट भगवान को चढ़ाया और फिर वो पायलट उन्होंने किसी आम प्रोड्यूसर की तरह फॉर्म भरकर चैनल तक पहुंचाया।

9/10

हम पांच

एकता बताती हैं कि पायलट भेजने के दो घंटे बाद उन्हें कॉल आ गया था कि चैनल को पायलट पसंद आया है। इसके बाद जब हम पांच टेलीकास्ट हुआ, वो शो इंडिया का नंबर 1 शो बन गया।

10/10

एकता कपूर

एकता ने कहा कि इसके बाद जो उनके सारे शोज और पैसे अटके हुए थे वो सारे शोज अप्रूव हो गए और उनकी इस जर्नी की शुरुआत हुई।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनपिता ने रख दी थी शादी की शर्त, एकता ने याद की अपनी जर्नी, बताया कैसे बना हम पांच