अल्लू अर्जुन, प्रभास या फिर यश; कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा पैन इंडिया एक्टर?

आने वाले एक साल में प्रभास की ‘स्पिरिट’, अल्लू अर्जुन की ‘राका’ और यश की ‘टॉक्सिक’ आने वाली हैं। आइए इन फिल्मों की रिलीज से पहले ये जाने हैं कि तीनों पैन इंडिया स्टार्स में से ज्यादा पढ़ा लिखा कौन है।

Vartika TolaniApr 16, 2026 02:35 pm IST
1/7

साउथ सुपरस्टार्स

अल्लू अर्जुन, प्रभास और यश...ये तीनों साउथ के सुपरस्टार्स हैं। आपको इनकी डेब्यू फिल्म के बारे में तो पता है, इनकी स्ट्रगल्स स्टोरी भी आप जानते हैं, लेकिन क्या आपको ये पता है कि इन्होंने कहां तक की पढ़ाई की है? आइए हम बताते हैं। इसके साथ ही हम आपको इनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में भी बताएंगे।

2/7

यश ने कितनी पढ़ाई की है?

कन्नड़ सुपरस्टार यश जब 10वीं क्लास में थे तब वह पढ़ाई छोड़कर पूरी तरह से एक्टिंग पर ध्यान देना चाहते थे, लेकिन उनके माता-पिता की इच्छा थी कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करें। ऐसे में यश ने महाजना एजुकेशन सोसाइटी से 12वीं तक की पढ़ाई की और फिर फिल्मों में आ गए।

3/7

यश की अपकमिंग फिल्म

यश की पैन इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक' 4 जून के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी हैं।

4/7

प्रभास के पास कौन-सी डिग्री है?

पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास के पास एक टेक्निकल डिग्री है, जो शायद बहुत कम लोग जानते हैं। प्रभास ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भीमावरम के DNR स्कूल से की और इंटरमीडिएट की पढ़ाई हैदराबाद के नालंदा कॉलेज से पूरी की। उनके पास हैदराबाद के श्री चैतन्य कॉलेज की बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) की डिग्री है। इतना ही नहीं, उन्होंने विशाखापत्तनम के सत्यानंद फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली है।

5/7

प्रभास की अपकमिंग फिल्म

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' साल 2027 में आएगी। इसे संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें तृप्ति डिमरी हैं।

6/7

अल्लू अर्जुन की एजुकेशन क्वालिफिकेशन

अल्लू अर्जुन अपनी जबरदस्त डांसिंग और स्टाइल के लिए मशहूर हैं, लेकिन वह एक प्रोफेशनल डिग्री होल्डर भी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के सेंट पैट्रिक स्कूल से पूरी की। फिर हैदराबाद के MSR कॉलेज से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली।

7/7

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म

अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म का नाम 'राका' है। 'राका' की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन इस फिल्म का पोस्टर आउट हो गया है। इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं और दीपिका पादुकोण लीड रोल प्ले कर रही हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनअल्लू अर्जुन, प्रभास या फिर यश; कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा पैन इंडिया एक्टर?