डिंपल कपाड़िया ने साल 1973 में फिल्म बॉबी से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई जबरदस्त फिल्में दी हैं। अब आज आपको डिंपल के करियर की 10 फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताते हैं।
इरफान खान, करीना कपूर खान और राधिका मदान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम डिजास्टर थी।
अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण के साथ डिंपल की फिल्म फाइंडिंग फैनी भी फ्लॉप थी।
डिंपल कपाड़िया की फिल्म पटियाला हाउस जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा थे, वह भी फ्लॉप थी।
सुनील शेट्टी, नाना पाटेकर के साथ डिंपल की फिल्म तुम मिलो तो सही भी डिजास्टर थी।
फरहान अख्तर, कोंकणा सेन शर्मा, ऋषि कपूर और जूही चावला के साथ डिंपल की फिल्म लक बाय चांस भी फ्लॉप थी।
ऋषि कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया की फिल्म प्यार में ट्विस्ट भी फ्लॉप थी।
अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र के साथ डिंपल की फिल्म हम कौन है फ्लॉप थी।
गोविंदा, उर्मिला मातोंडकर के साथ डिंपल की फिल्म हम तुम पे मरते हैं भी फ्लॉप थी।
अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, ऋषि कपूर के साथ डिंपल की फिल्म अजूबा फ्लॉप थी।
राजेश खन्ना के साथ डिंपल की फिल्म जय जय शिव शंकर भी फ्लॉप थी।