Hindi Newsफोटोमनोरंजनसायरा बानों नहीं, इस शादीशुदा एक्ट्रेस से हुआ था दिलीप कुमार को पहला प्यार, अपने ही जीजा से की थी शादी

सायरा बानों नहीं, इस शादीशुदा एक्ट्रेस से हुआ था दिलीप कुमार को पहला प्यार, अपने ही जीजा से की थी शादी

क्या आप जानते हैं दिलीप कुमार, शादीशुदा कामिनी से प्यार में दिवाने थे। । दोनों का रोमांस 1948 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद' के सेट पर शुरू हुआ था। दोनों शादी की प्लानिंग भी करने लगे थे।

Priti KushwahaFri, 14 Nov 2025 06:19 PM
1/9

इस शादीशुदा एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे दिलीप कुमार

हिंदी सिनेमा ने आज अपना एक चमकता हुआ अनमोल सितारा खो दिया। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार कामिनी कौशल का निधन हो गया है। वह 98 साल की थीं।

2/9

7 दशक से लंबा करियर

कामिनी कौशल का भारतीय सिनेमा में 7 दशक से अधिक लंबा करियर रहा है। वह आखिरी बार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में कैमियो रोल में नजर आई थीं। उनके निधन से फैंस काफी निराश हैं। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहा है।

3/9

पर्सनल लाइफ को लेकर रहीं सुर्खियों

कामिनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। कामिनी की निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, फिर चाहे वो उनकी लव लाइफ हो यार फिर मैरिड लाइफ।

4/9

'शहीद' के सेट से शुरू हुआ था प्यार

क्या आप जानते हैं दिलीप कुमार, शादीशुदा कामिनी से प्यार में दिवाने थे। । दोनों का रोमांस 1948 में रिलीज हुई फिल्म 'शहीद' के सेट पर शुरू हुआ था। दोनों शादी की प्लानिंग भी करने लगे थे।

5/9

बहन के पति से की थी शादी

रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्त कामिनी दिलीप को डेट कर रही थीं, उस वक्त वे शादीशुदा थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कामिनी की शादी किसी और से नहीं उनकी बड़ी बहन के पति से हुई थी।

6/9

सड़क हादसे में हुई थी बहन की मौत

दरअसल, कामिनी की बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी और उनका एक बच्चा था, जिसकी खातिर फैमिली के दबाव में कामिनी ने अपने जीजा बी.एस. सूद से शादी कर ली।

7/9

भाई ने दी थी दिलीप कुमार को धमकी

कामिनी के भाई को जब इस बात का पता चला कि उनकी बहन और दिलीप कुमार एक दूसरे के प्यार में हैं, तो उन्हें इतना गुस्सा आया कि वो उन्होंने एक्टर को दूर रहने की धमकी तक दे डाली। वहीं, कामिनी भी परिवार के खिलाफ नहीं जा सकती थीं।

8/9

अलग हो कर हम बिखर गए थे

साल 2014 में एक मैगजीन से बातचीत करते हुए में कामिनी ने कहा था, 'उन्होंने यानी दिलीप साहब ने अपनी बायोग्राफी में लिखा है कि वे मुझसे अलग होने के बाद बिखर गए थे। लेकिन हकीकत यह है कि हम दोनों ही बिखर गए थे। हम एक-दूसरे के साथ बहुत खुश थे। लेकिन क्या कर सकते थे? मैं अपने पति को धोखा नहीं दे सकती थी। मैं अपनी दिवंगत बहन को क्या मुंह दिखाती।'

9/9

इन एक्ट्रेसेस संग भी रहे रिश्ते

बता दें कि कामिनी के बाद दिलीप की लाइफ में मधुबाला, वैजयंती माला, सायरा बानो और आसमा रहमान आईं। आसमा दिलीप साहब की दूसरी पत्नी थी, जिनसे शादी के दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया था और बाद में वे सायरा के पास लौट आए थे।