'तुम मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर लगाई थी रोक, पंडित नेहरू के दखल के बाद मिली थी हरी झंडी

आज हम आपको दिलीप कुमार की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसका सीबीएफसी ने विरोध किया था। बाद में, पंडित जवहारलाल नेहरू की दखल के बाद फिल्म को हरी झंडी मिली थी।

Harshita PandeySep 09, 2026 10:12 pm IST
Follow us on Google News
1/8

पंडित नेहरू की दखल के बाद फिल्म को मिली हरी झंडी

क्या आप जानते हैं दिलीप कुमार की उस फिल्म के बारे में जिसके एक डायलॉग की वजह से सीबीएफसी ने फिल्म पर रोक लगानी चाही थी, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की दखल के बाद फिल्म को हरी झंडी मिल गई थी।

2/8

गंगा-जमुना है फिल्म का नाम, 1961 में हुई थी रिलीज

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है गंगा जमुना। फिल्म साल 1961 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दिलीप कुमार के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है।

3/8

सीबीएफसी को किस बात से थी आपत्ति?

इस फिल्म से जुड़ा किस्सा तिग्मांशु धूलिया ने सुनाया। The Wire’s State of Media and Film Industry इवेंट में बोलते हुए तिग्मांशु ने फिल्म सेंसरशिप को लेकर बात की। तिग्मांशु के मुताबिक, फिल्म में दिलीप कुमार के किरदार को मरते हुए हे राम बोलना था। सीबीएफसी ने इस बात पर आपत्ति जताई थी।

4/8

दिलीप कुमार के हे राम बोलने पर थी आपत्ति

बातचीत के दौरान तिग्मांशु ने बताया, "सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रोक दिया था और बहुत ही अजीब कारण दिया था। उन्होंने कहा था- तुम हे राम कैसे कह सकते हो, तुम मुस्लिम हो। वहीं, फिल्ममेकर्स का कहना था कि फिल्म में किरदार का नाम गंगा है। वो हिंदू है। वो हे राम बोल सकता है। लेकिन सेंसर बोर्ड नहीं माना।"

5/8

पंडित नेहरू ने देखी थी फिल्म

तिग्मांशु ने आगे बताया कि ये मामला बाद में उस वक्त के प्रधानमंत्री जवहारलाल नेहरू के पास पहुंचा। उन्होंने ये फिल्म देखी और उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं लगी। पंडित नेहरू की दखल के बाद फिल्म को हरी झंडी मिली।

6/8

दिलीप कुमार का असली नाम मुहम्मद यूसुफ खान

बता दें, दिलीप कुमार का असली नाम मुहम्मद यूसुफ खान था। हालांकि, उन्होंने स्क्रीन के लिए अपना नाम दिलीप कुमार चुना। पूरी दुनिया मुहम्मद यूसुफ खान को दिलीप कुमार के नाम से ही जानती है।

7/8

जानिए फिल्म डायरेक्टर और कास्ट के बारे में

गंगा जमुना को नितिन बोस ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में दिलीप कुमार के साथ वैजयंतीमाला, नसीर खान, नासिर हुसैन और हेलन जैसे कलाकार नजर आए थे।

8/8

कितनी है फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। गंगा जमुना बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन'तुम मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर लगाई थी रोक, पंडित नेहरू के दखल के बाद मिली थी हरी झंडी