इन 7 फिल्मों और सीरीज में है ऑपरेशन सफेद सागर जैसा थ्रिल, बंपर हैं IMDb रेटिंग

OTT Watch: अगर आपको नेटफ्लिक्स की ऑपरेशन सफेद सागर पसंद आई है तो हम आपको ओटीटी पर मौजूद कुछ ऐसी ही फिल्मों और सीरीज का नाम बता रहे हैं जिसमें आपको ऑपरेशन सफेद सागर जैसा ही थ्रिल मिलेगा। 

Harshita PandeyAug 19, 2026 07:18 pm IST
Follow us on Google News
1/8

ऑपरेशन सफेद सागर जैसी फिल्में और सीरीज

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई ऑपरेशन सफेद सागर चर्चा का विषय बनी हुई है। ये सीरीज कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना की गोल्डन स्क्वाड की भूमिका को दिखाती है। अगर आपको नेटफ्लिक्स की ये सीरीज पसंद आई है तो हम आपको 7 ऐसी सीरीज और फिल्में बता रहे हैं जो आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। ये सभी फिल्म किसी न किसी तरह से भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़ी फिल्में हैं।

2/8

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

आदित्य धर की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक साल 2019 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। फिल्म साल 2016 में भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की घटनाओं को दिखाती है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।

3/8

लक्ष्य

साल 2004 में रिलीज हुई लक्ष्य एक काल्पनिक कहानी है जिसकी पृष्ठभूमि कारगिल युद्ध के दौरान रखी गई है। फिल्म में प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है। फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म फिलहाल किसी ओटीटी पर उपलब्ध नहीं है।

4/8

शेरशाह

लिस्ट में साल 2021 में रिलीज हुई शेरशाह एक बेहद खूबसूरत फिल्म है। ये फिल्म भारतीय सेना के कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है, जिन्हें 1999 के कारगिल युद्ध में उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।

5/8

धूप

लिस्ट में साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म धूप है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। ये फिल्म कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन अनुज नायर (एमवीसी) पर आधारित है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

6/8

जीत की जिद

जीत की जीद साल 2021 में आई सीरीज है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं। ये सीरीज भारतीय सेना के विशेष बल अधिकारी मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर के जीवन पर आधारित है।

7/8

गुंजन सक्सेना: द कारिगल गर्ल

साल 2020 में आई गुंजन सक्सेना: द कारिगल गर्ल की आईएमडीबी रेटिंग 5.6 है। ये फिल्म कारगिल युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है। हालांकि, फिल्म को ड्रमैटिक बनाने के लिए कुछ काल्पनिक घटनाएं भी फिल्म में दिखाई गई हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

8/8

एलओसी: कारगिल

लिस्ट में साल 2003 में रिलीज हुई एलओसी: कारगिल भी है। फिल्म एक मल्टी-स्टारर फिल्म है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। जैसा कि नाम से जाहिर है, ये फिल्म साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध की घटनाओं से प्रेरित फिल्म है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनइन 7 फिल्मों और सीरीज में है ऑपरेशन सफेद सागर जैसा थ्रिल, बंपर हैं IMDb रेटिंग