‘धुरंधर 2’ ने 28 दिनों में तोड़े 10 रिकॉर्ड्स, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले इतने करोड़

Dhurandhar 2 Records: ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर 10 रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। आइए आपको इन रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं। 

Vartika TolaniApr 15, 2026 10:49 am IST
1/11

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस पर आए 28 दिन हो गए हैं। इन 28 दिनों में 'धुरंधर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,095.67 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 1,727.93 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इतना ही नहीं 10 रिकॉर्ड्स भी तोड़े हैं।

2/11

सबसे बड़ी ओपनिंग (हिंदी फिल्म)

भारत में अपने ओपनिंग डे पर 'धुरंधर 2' ने 145 करोड़ रुपये कमाए थे। बता दें, अब तक किसी भी हिंदी फिल्म ने ऐसा कमाल नहीं किया है। 'धुरंधर 2' (145 करोड़ रुपये) ने 'स्त्री 2' (54 करोड़ रुपये), 'पठान' (57 करोड़ रुपये), 'एनिमल' (64 करोड़ रुपये) और 'जवान' (75 करोड़ रुपये) को मात देकर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

3/11

दुनिया भर में सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

4/11

पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 384 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने शाहरुख खान की 'पठान' (317 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया था। इतना ही नहीं, इसने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2 द रूल' को भी मात दे दी थी। बता दें, 'पुष्पा 2' ने भारत में अपने ओपनिंग वीकेंड पर 360 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

5/11

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

आदित्य धर की एक्शन स्पाई ड्रामा फिल्म 'धुरंधर 2' साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके बाद वरुण धवन की 'बॉर्डर 2' का नंबर आता है, जिसने कुल मिलाकर 464.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।

6/11

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली ये पहली हिंदी फिल्म है।

7/11

सलमान खान से निकले आगे

सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' उनकी अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से कुल 922.03 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस से 320.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने इसे भारतीय और वर्ल्डवाइड दोनों बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ा है।

8/11

आमिर खान को पीछे छोड़ा

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' उनके करियर की सबसे सफल फिल्म है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 2,070.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस से इस फिल्म ने 387.38 करोड़ कमाए थे। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने आमिर खान की 'दंगल' को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में ही मात दे दी थी।

9/11

शाहरुख खान को दी मात

शाहरुख खान की सबसे बड़ी फिल्म 'जवान' है। इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 640.25 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,160 करोड़ रुपये कमाए थे। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने इस फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।

10/11

दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई

रणवीर सिंह की दो पार्ट्स वाली इस सीरीज ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। Sacnilk के मुताबिक, 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। बता दें, ये उपलब्धि हासिल करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म सीरीज बन गई है।

11/11

सबसे बड़े पेड प्रीव्यू

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत पेड प्रीव्यूज से की थी। पेड प्रीव्यूज के जरिए फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की जबरदस्त नेट कमाई की थी, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन‘धुरंधर 2’ ने 28 दिनों में तोड़े 10 रिकॉर्ड्स, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले इतने करोड़