Hindi Newsफोटोमनोरंजनधर्मेंद्र की सबसे हाई रेटिंग वाली टॉप 7 फिल्में, ना शोले और ना धरमवीर, नंबर वन पर है यह मूवी

धर्मेंद्र की सबसे हाई रेटिंग वाली टॉप 7 फिल्में, ना शोले और ना धरमवीर, नंबर वन पर है यह मूवी

धर्मेंद्र की यूं तो हर फिल्म अपने आप में बहुत खास है, लेकिन उनकी कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें आपको बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं उनकी सबसे हाई रेटिंग वाली टॉप 7 फिल्मों के बारे में।

Puneet ParasharMon, 24 Nov 2025 02:34 PM
1/8

धर्मेंद्र की टॉप 7 फिल्में

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने 6 दशक के करियर में 600 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। लेकिन क्या आप उनकी टॉप 7 फिल्मों के बारे में जानते हैं जिन्हें IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली हुई है? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं ये 7 मशहूर नाम।

2/8

हकीकत

धर्मेंद्र की सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग वाली फिल्मों में 7वें नंबर पर है साल 1995 में आई फिल्म हकीकत। तब महज 4 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 6 करोड़ 25 लाख रुपये कमाए थे। (IMDb Rating: 7.8)

3/8

जॉनी गद्दार

साल 2007 में रिलीज हुई धर्मेंद्र की मल्टीस्टारर फिल्म 'जॉनी गद्दार' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई खास नहीं रही थी। घाटे में रही इस फिल्म की लेकिन टॉप 7 लिस्ट में 6वीं पोजिशन है। (IMDb Rating: 7.8)

4/8

सूरत और सीरत

लिस्ट में 5वें नंबर पर है धर्मेंद्र की फिल्म 'सूरत और सीरत' जो दिखाती है कि इंसान की असली खूबसूरती उसके चेहरे में नहीं होती। साल 1962 में आई यह फिल्म लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। (IMDb Rating: 7.9)

5/8

मेरा नाम जोकर

धर्मेंद्र की फिल्म मेरा नाम जोकर इस लिस्ट में चौथी पोजिशन पर है। फिल्म में धर्मेंद्र की अहम भूमिका थी लेकिन वो लीड रोल में नहीं थे। (IMDb Rating: 7.9)

6/8

शोले

अब बात करते हैं टॉप 3 फिल्मों की। तो टॉप 7 की इस लिस्ट में तीसरी पोजिशन पर है बॉलीवुड की हिस्टॉरिकल फिल्म शोले। डबल हीरो वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र लीड रोल में थे। (IMDb Rating: 8.1)

7/8

सत्यकाम

नंबर दो पर है धर्मेंद्र की साल 1969 में आई फिल्म 'सत्यकाम', जिसकी कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में है जो अपने उसूलों का बहुत पक्का है। आजादी के बाद की यह कहानी काफी दिलचस्प है। (IMDb Rating: 8.2)

8/8

चुपके चुपके

धर्मेंद्र की टॉप 7 फिल्मों में पहले नंबर पर है उनकी साल 1975 में आई फिल्म चुपके चुपके। महज 15 लाख रुपये में बनी इस फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। (IMDb Rating: 8.3)