1/9धर्मेंद्र को बॉलीवुड का हीमैन कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी थीं और उनकी कई फिल्में सुपरहिट थीं।

साल 2018 में धर्मेंद्र से पूछ गया था कि उनके हिसाब से कौन उनकी बायोपिक में उनका किरदार निभा सकता है। हैरानी की बात ये है कि उन्होंने ना बड़े बेटे सनी का नाम लिया था और ना ही छोटे बेटे बॉबी।

धर्मेंद्र ने कहा था कि मुझे लगता है कि सलमान मेरा किरदार निभा सकते हैं मेरी बायोपिक में। वह बहुत प्यारे हैं और उनमें कई आदतें मेरी जैसी हैं। आप सब सलमान को जानते हो और उनकी आदतें भी हैं। वह मेरी तरह ही हैं।

बता दें कि बॉबी भी कई बार सलमान की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि सलमान हमेशा हमारे सपोर्ट सिस्टम रहे हैं। वह मेरे पापा से अपने पिता की तरह प्यार करते हैं। वह मेरे पापा की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं।

बता दें कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। धर्मेंद्र की अचानक तबीयत खराब हो गई थी और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद फिर एक्टर को घर ले आ गए थे और घर से ही उनका इलाज किया जा रहा था।

धर्मेंद्र ने अपने करियर में शोले, चुपके-चुपके, अपने, यमला पगला दीवाना जैसी कई हिट और यादगार फिल्में दी हैं।

लास्ट धर्मेंद्र फिल्म तेरी बातों में ऐसा उल्झा जिया में नजर आए थे जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में थे।

धर्मेंद्र अब फिल्म इक्किस में नजर आने वाले थे, लेकिन रिलीज से पहले ही उनका निधन हो गया।
