Hindi News फोटो मनोरंजनदीपिका पादुकोण-करीना कपूर और अक्षय कुमार के नाम पर बनते हैं ये फेमस पकवान

दीपिका पादुकोण-करीना कपूर और अक्षय कुमार के नाम पर बनते हैं ये फेमस पकवान

बॉलीवुड सितारों के नाम पर बिकने वाले व्यंजन इन दिनों खूब पसंद किए जा रहे...

Radha
दीपिका पादुकोण-करीना कपूर और अक्षय कुमार के नाम पर बनते हैं ये फेमस पकवान 1/7

शाही पनीर, दाल मखनी और बटर चिकन के साथ अगर आपको किसी रेस्तरां के मेन्यू में ‘दीपिका पादुकोण डोसा’ या ‘अक्षय कुमार परांठा’ जैसा कोई व्यंजन नजर आ जाए, तो आपका हैरान होना लाजिमी है। बॉलीवुड सितारों के नाम पर बिकने वाले व्यंजन इन दिनों खूब पसंद किए जा रहे हैं। (फोटो इंस्टाग्राम)

दीपिका पादुकोण-करीना कपूर और अक्षय कुमार के नाम पर बनते हैं ये फेमस पकवान 2/7

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कैसे टेक्सस के ‘डोसा लैब्स’ नामक एक रेस्तरां में उनके नाम पर एक डोसे का नाम रखा गया है, जिसे लोग बड़े चाव से ऑर्डर करते हैं। दीपिका की इस पोस्ट पर चुटकी लेते हुए उनके पति रणवीर सिंह ने तुरंत एक अन्य पोस्ट साझा करते हुए लिखा, दीपिका के नाम का डोसा खाने में मुझे बहुत मजा आएगा।

दीपिका पादुकोण-करीना कपूर और अक्षय कुमार के नाम पर बनते हैं ये फेमस पकवान 3/7

हालांकि दीपिका ने इस बात का जवाब मजाकिया लहजे में दिया, ‘आलू और लाल मिर्च से भरपूर इस अनूठे डोसे की बात ही कुछ और है। बात यहीं खत्म नहीं हुई। उनके एक प्रशंसक रोहित ने उनकी इस पोस्ट के साथ तुरंत अन्य पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने दीपिका को बताया कि आपके नाम पर केवल डोसा ही नहीं, बल्कि पुणे के एक रेस्तरां में दीपिका पादुकोण परांठा थाली भी मिलती है।

संबंधित फोटो गैलरी

दीपिका पादुकोण-करीना कपूर और अक्षय कुमार के नाम पर बनते हैं ये फेमस पकवान 4/7

पुणे स्थित ‘आओजी खाओजी’ नामक रेस्तरां में विभिन्न मशहूर हस्तियों के नाम पर थालियों के नाम रखे गये हैं। जैसे यहां मिलने वाली अक्षय कुमार परांठा थाली, योयो हनी सिंह परांठा थाली और सनी देओल परांठा थाली खासी मशहूर हैं। वैसे देखा जाए तो लजीज डिशेज के नाम फिल्मी सितारों या मशहूर हस्तियों के नाम पर रखे जाना कोई नयी बात नहीं है।

दीपिका पादुकोण-करीना कपूर और अक्षय कुमार के नाम पर बनते हैं ये फेमस पकवान 5/7

मुंबई में नल्ली निहारी के लिए मशहूर नूर मोहम्मदी होटल में अभिनेता संजय दत्त के नाम से ‘संजू बाबा चिकन’ परोसा जाता है। संजय दत्त को भी यहां की नल्ली निहारी बहुत पसंद है। इसके अलावा अपने जीरो साइज फिगर के लिए किसी जमाने में मशहूर रही करीना कपूर के नाम पर दिल्ली के एक मशहूर इटेलियन रेस्तरां ने ‘साइज जीरो पिज्जा’ भी पेश किया था।

दीपिका पादुकोण-करीना कपूर और अक्षय कुमार के नाम पर बनते हैं ये फेमस पकवान 6/7

अपने जमाने में बॉलीवुड के ‘जंपिंग जैक’ के नाम से मशहूर अभिनेता जितेन्द्र के नाम पर चेन्नई के एक पांच सितारा होटल ने एक थाली अपने मेन्यू में शामिल की थी।

दीपिका पादुकोण-करीना कपूर और अक्षय कुमार के नाम पर बनते हैं ये फेमस पकवान 7/7

1960

यह बात है 1960 की, जब दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के नाम पर एक अचार बनाने वाली कंपनी ने मिर्च का अचार बाजार में पेश किया था।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

10

अक्षय-आलिया से प्रियंका तक, क्या आपको पता हैं इन सिलेब्स के निकनेम

7

साड़ी में मोनालिसा ने लगाए जमकर ठुमके, दिल थामकर देखें ये फोटोज

7

अवनीत कौर का सादगी भरा अंदाज देख फैंस बोले - आज चांद जमीन पर...

7

डिनर नाइट पर पपराजी को देख सुहाना खान के चेहरे पर आई स्माइल

7

बॉस लेडी लुक में प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाई फैंस की हार्ट बीट,देखें Pics

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

दीपिका पादुकोण-करीना कपूर और अक्षय कुमार के नाम पर बनते हैं ये फेमस पकवान

अगली गैलरीज