
बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह अपनी एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। अपने करियर में चित्रांगदा ने कई शानदार फिल्में दी हैं। हाल ही में चित्रांगदा ने एक फैशन वीक में रैंप वॉक पर जलवा बिखेरा।

2/7इस दौरान चित्रांगदा के ग्रेस लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी रैंप वॉक की तस्वीरें शेयर की हैं।

3/7इन तस्वीरों में चित्रांगदा ने का बेहद स्टाइलिश और रॉयल लुक में दिखीं। रैंप वॉक के लिए चित्रांगदा ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना था, जिसपर काफी हैवी वर्क किया गया था।

4/7चित्रांगदा ने ऑरेंज कलर के लहंगे के साथ स्टाइलिश ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया। उनका ये लुक बेहद ही रॉयल लग रहा था।

5/7एक्ट्रेस ने हैवी ज्वैलरी की जगह पर नथ कैरी की है और गले में कुंदन का सेट पहना है।

6/7साथ ही उन्होंने अपना मेकअप काफी सटल रखा। चित्रांगदा ने स्मोकी आई और लाइट शेड लिपस्टिक चूज की, जो उनकी खूबसूरती को और निखार रहा था।

7/7चित्रांगदा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस भी एक्ट्रेस की अदाओं पर अपना दिल हार बैठे हैं।
