
तारा सुतारिया उन सेलेब्स में से हैं जो इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचीं। उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल में अपने थर्ड लुक के लिए आइवरी विविएन वेस्टवुड कॉर्सेट गाउन पहना। उन्होंने इस गाउन के साथ मैचिंग का स्टोल भी कैरी किया।

2/8तारा सुतारिया ने अपने लुक को 53 कैरेट डायमेंड नेकलेस और 16 कैरेट के डायमेंड इयररिंग्स के साथ पूरा किया। तारा सुतारिया के डायमेंड नेकलेस और इयररिंग्स में ग्रीन सन्नन स्कार्ण (Green Sannan Skarn)पत्थर भी नजर आए।

3/8तारा सुतारिया का कॉर्सेट गाउन उन्हें एक रॉयल लुक दे रहा था। इस लुक के साथ तारा सुतारिया ने फिल्म फेस्टिवल में खूब लाइमलाइट बटोरी।

4/8तारा सुतारिया ने 15 मई को अपने इंस्टाग्राम पर अपने इस लुक की तस्वीरों को साझा किया। इन तस्वीरों के साथ तारा सुतारिया ने कैप्शन में बताया कि उन्हें रेड सी फिल्म फाउंडेशन के 'वुमेन इन सिनेमा' गाला डिनर में शामिल होने का मौका मिला।

5/8तारा सुतारिया के हेयरस्टाइल और मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को एक सिंपल बन स्टाइल (जूड़े) में रखा। उन्होंने स्मोकी आई-मेकप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाई।

6/8मशहूर स्टाइलिस्ट तान्या घावरी के निर्देशन में तारा सुतारिया का ये पूरा लुक तैयार किया गया है। तान्या ने अपने इंस्टाग्राम पर तारा सुतारिया की तस्वीरें शेयर की हैं।

7/8तारा सुतारिया के इस लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। एक ने लिखा- परफेक्शन, पूरा लुक बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।

8/8तारा सुतारिया की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही सुपरस्टार यश के साथ फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में नजर आएंगी।
