
सोशल मीडिया पर कान फिल्म फेस्टिवल का बोलबाला है। अलग-अलग सेलेब्स के लुक वायरल हो रहे हैं। इस कड़ी में अब डांस क्रिएटर निधि कुमार का लुक भी जमकर वायरल हो रहा है।

2/9निधि कुमार कान फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर चलने वाली पहली डांस क्रिएटर बन गई हैं। कान फेस्टिवल में निधि कुमार ने माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक लुक से प्रेरित साड़ी पहनी।

3/9निधि कुमार ने अपने इस लुक के बारे में इंस्टाग्राम पर बात की। उन्होंने बताया कि वो उनका ये लुक माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक लुक से प्रेरित है।

4/9निधि कुमार ने बताया कि उनकी ये साड़ी डिजाइनर रचित खन्ना ने तैयार करवाई है। निधि की साड़ी कोई आम साड़ी नहीं है, वो एक कस्टम साड़ी है। निधि ने कहा कि उनका ये लुक इंडिया, डांस और उनकी जर्नी को साथ लेकर आया है।

5/9निधि की साड़ी की बात करें तो उन्होंने पिंक ब्लाउज के साथ पर्पल और ऑरेंज रंग की साड़ी पहनी। निधि की साड़ी में फ्लेयर्स हैं, जैसे माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक गाने एक दो तीन में उनके पहने गए स्कर्ट में थे।

6/9साड़ी के पल्लु को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि उसके पल्ले पर माधुरी दीक्षित के कुछ आइकॉनिक डांस स्टेप्स छपे हुए हैं। रचित खन्ना के इंस्टा से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साड़ी से माधुरी दीक्षित के एक दो तीन, दीदी तेरा देवर दीवाना और धक धक वाले गाने के कलर्स लिए गए हैं।

7/9निधि के साथ रेड कार्पेट पर उनके पति नजर आए। निधि ने कहा कि अपने पति के साथ रेड कार्पेट पर चलना उनके करियर का सबसे बड़ा मील का पत्थर है।

8/9निधि कुमार ने साड़ी के साथ एक गोल्डन रंग का पोटली बैग कैरी किया। इस बैग में बहुत सारे घुंघरू नजर आए। निधि ने बताया कि उनका घुंघरू बैग हैंडक्राफ्टेड है।

9/9रचित खन्ना ने बताया कि निधि की साड़ी को तैयार करने में 500 घंटे, 20 कारीगर लगे। निधि की साड़ी में आगे की तरफ घुंघरू चेन भी लगी है।
