
इंडियन एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंच गई हैं। उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

2/10अदिति राव ने कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट के लिए साड़ी पहनी। अदिति राव साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

3/10अदिति राव हैदरी ने मोनिका और करिश्मा के ब्रांड जेड की शीर ऑर्गेन्जा साड़ी पहनी। उनकी साड़ी पर गोल्ड सीक्वन और सितारों का वर्क देखने को मिला।

4/10अदिति राव ने अपने इस लुक को इंद्रिया ज्वेल्स के दो गोल्ड नेकलेस और डायमंड की रिंग से पूरा किया। अदिति ने कनकवल्ली गोल्ड नेकलेस और अर्पिता गोल्ड नेकलेस पहना।

5/10अदिति राव के हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को चोटी में बांधा। उन्होंने लाइट आईमेकअप और रेड शेड में लिपस्टिक लगाई।

6/10अदिति राव ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- साड़ी पहनी है...ट्रेडिशनल तरीके से। क्रांतिकारी, मुझे पता है। अदिति राव ने अभी अपनी लुक और साड़ी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

7/10अदिति राव की इन तस्वीरों पर बहुत सारे सेलेब्स के कमेंट्स आए हैं। आलिया भट्ट की मां सोनी ने लिखा- बहुत प्यारी। फातिमा सना शेख ने उन्हें 'स्टनर' बताया। अदिति के पति सिद्धार्थ ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा- 'साड़ी नॉट सॉरी'

8/10अदिति राव हैदरी के अलावा हुमा कुरैशी ने भी रेड कार्पेट पर साड़ी पहनी। बनारसी साड़ी में हुमा कुरैशी काफी खूबसूरत नजर आईं।

9/10साड़ी के लुक को हुमा कुरैशी ने हेवी नेकलेस और बड़े इयररिंग्स के साथ पूरा किया। हुमा कुरैशी ने अपने बाल खोले हुए हैं।

10/10हुमा कुरैशी के भी इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। सेलेब्स और फैंस ने हुमा कुरैशी के पोस्ट पर हार्ट इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है।
