Hindi Newsफोटोमनोरंजन'महाभारत' में कर्ण पंकज धीर के 6 आईकॉनिक रोल, शाहरुख संग इस मूवी ने 11 करोड़ बजट में कमाए 31 करोड़

'महाभारत' में कर्ण पंकज धीर के 6 आईकॉनिक रोल, शाहरुख संग इस मूवी ने 11 करोड़ बजट में कमाए 31 करोड़

पंकज लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और बुधवार यानी 15 अक्टूबर को उन्होंने इस दुनिया से अलविदा कह दिया। पंकज टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

Priti KushwahaThu, 16 Oct 2025 10:51 AM
1/7

पंकज धीर

बीआर चोपड़ा के फेमस और कल्ट क्लासिक टीवी शो 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। इस शो में पंकज की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। पंकज लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और बुधवार यानी 15 अक्टूबर को उन्होंने इस दुनिया से अलविदा कह दिया। पंकज टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। आज हम आपको पंकज की टॉप 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं...

2/7

शाहरुख की 'बादशाह'

पंकज धीर ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'बादशाह' में एक खतरनाक चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर खन्ना का किरदार निभाया था। उन्होंने फिल्म में कुछ एक्शन भी किए थे।

3/7

टार्जन द वंडर कार

'टार्जन द वंडर कार' में पंकज धीर ने आयशा टाकिया के पिता राकेश कपूर की भूमिका निभाई थी। वो फिल्म में मेन खलनायक के तौर पर नजर आए थे।

4/7

जमीन

2003 की फिल्म में आई फिल्म 'जमीन' में पंकज धीर ने कैप्टन बशीर अली की भूमिका निभाई थी।

5/7

सनम बेवफा

सलमान खान स्टारर मूवी 'सनम बेवफा' में पंकज धीर जुबेर खान के किरदार में थे। इनके इस रोल को काफी पसंद किया था।

6/7

अंदाज

अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा स्टारर मूवी अंदाज में पंकज ने प्रोफेसर रोहित मल्होत्रा का रोल निभाया।

7/7

सोल्जर

साल 1998 आई बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म सोल्जर में भी पंकज धीर पुलिस अधिकारी के अहम किरदार में थे।