
अगस्त में सलमान खान, वरुण धवन और सनी देओल की फिल्में आपस में भिड़ने वाली हैं। अगर इनकी फिल्में पोस्टपोन नहीं हुईं तो ये साल 2026 का सबसे बड़ा क्लैश होगा।

2/7'बैटल ऑफ गलवान' पहले 17 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ दिन पहले मेकर्स ने फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अब ये फिल्म 14 अगस्त के दिन आएगी।

3/7'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह हैं। इसका टीजर और कई सारे गाने रिलीज हो चुके हैं।

4/7'भेड़िया' की सक्सेस के बाद 14 अगस्त को 'भेड़िया 2' आने वाली है। इसमें 'थामा' के आयुष्मान खुराना और 'भेड़िया' के वरुण धवन का क्लैश दिखाया जाएगा। जी हां, 'भेड़िया 2' में वेयरवोल्फ और बेताल का क्लैश होगा।

5/7'भेड़िया 2' मैडॉक हॉरर सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म है। इस यूनिवर्स की 'स्त्री', 'भेड़िया', 'मुंज्या', 'स्त्री 2' और 'थामा' रिलीज हो चुकी हैं। वहीं अब 'शक्ति शालिनी', ‘चामुंडा’, ‘स्त्री 3’, ‘महामुंज्या’, ‘भेड़िया 2’, ‘पहला महायुद्ध’ और ‘दूसरा महायुद्ध’ आएंगी।

6/7सनी देओल और आमिर खान की मचअवेटेड फिल्म 'लाहौर 1947' 13 अगस्त के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में होंगे।

7/7'लाहौर 1947' में सनी देओल के साथ उनके बेटे करण देओल नजर आएंगे। इसके अलावा, इस फिल्म में प्रीति जिंटा और अली फजल भी दिखाई देंगे। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं आमिर खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
