
साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'बॉर्डर' का दूसरा पार्ट (बॉर्डर-2) फाइनली रिलीज होने जा रहा है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो 28 साल बाद आ रहे इस सीक्वल में वरुण धवन से लेकर सनी देओल और दिलजीत दोसांझ तक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। लेकिन किसे इस फिल्म के लिए कितनी फीस मिल रही है? और इस पार्ट में किसकी जेबें सबसे ज्यादा भरी हुई रहीं? चलिए जानते हैं।

2/8फिल्म में अहम किरदार निभा रहे एक्टर वरुण धवन के बारे में खबर है कि उन्होंने फिल्म के लिए मोटी रकम मांगी थी। हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक 8 से 10 करोड़ रुपये के बीच उनके साथ यह डील साइन हुई है।

3/8फिल्म में एक फाइटर जेट पायलट का किरदार निभा रहे एक्टर दिलजीत दोसांझ को 150 से 250 करोड़ रुपये के बीच बनी बॉर्डर-2 के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये के बीच फीस मिलने की खबर है। मालूम हो कि फिल्म का पहला पार्ट 10 करोड़ रुपये में बना था।

4/8सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। वह एक नौसैनिक का रोल प्ले करते दिखाई पड़ेंगे। उन्हें इस फिल्म के लिए कितनी फीस दी गई है, इस बात को अभी तक डिसक्लोज नहीं किया गया है।

5/8फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे एक्टर सनी देओल के बारे में खबर है कि उन्हें मूवी के लिए 50 करोड़ रुपये फीस ऑफर की गई है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं है।

6/8बॉर्डर-2 में सनी देओल की पत्नी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस मोना सिंह को 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच फीस दी गई है। मोना सिंह को फिल्म में ठीक-ठाक स्पेस दिया गया है।

7/8बात सोनम बाजवा की करें तो उनका किरदार फिल्म के टीजर में काफी अपीलिंग लग रहा है। उन्हें फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपये फीस दिए जाने की खबर है। सोनम बाजवा बॉर्डर-2 में दिलजीत दोसांझ के किरदार की पत्नी का रोल करेंगी।

8/8वहीं बात करें आन्या सिंह की तो बॉर्डर-2 में वो अहान शेट्टी की पत्नी का रोल प्ले करेंगी। उन्हें इस फिल्म के लिए 50 लाख रुपये फीस ऑफर की गई थी। हालांकि बात कितने में बनी यह साफ नहीं है।
