
मई 2026 में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में कई अलग जोनर की फिल्में हैं।

2/9आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ की स्टार एक्ट्रेस साई पल्लवी की फिल्म एक दिन रिलीज हो रही है 1 मई को। यह साई की पहली हिंदी फिल्म है। साउथ में धमाल मचाने के बाद अब वह हिंदी में अपना तूफान दिखाएंगी।

3/9रितेश देशमुख की डायरेक्टेड फिल्म राजा शिवाजी जिसमें रितेश खुद लीड रोल में हैं, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन के साथ। यह फिल्म 1 मई को रिलीज हो रही है।

4/9नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म मैं एक्टर नहीं हूं 8 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ बंगाली एक्ट्रेस चित्रांगदा सतपुड़ा लीड रोल में हैं।

5/9संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल भी 8 नई को रिलीज होगी। फिल्म में संजय के साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीचू चंद्रा हैं।

6/9कपिल शर्मा, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और सादिया खातीब की फिल्म दादी की शादी 8 मई को रिलीज होगी। यह रिद्धिमा की पहली फिल्म है और पहली ही फिल्म उन्होंने मां नीतू के साथ की है। रिद्धिमा का यह फिल्म में डेब्यू है।

7/9आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी की फिल्म पति, पत्नी और वो 2, 15 मई को रिलीज होगी। यह साल 2019 में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म पति, पत्नी और वो का सीक्वल है।

8/9वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है जिसे वरुण के पापा डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 22 मई को रिलीज होगी।

9/9लक्ष्य लालवानी, अनन्या पांडे की फिल्म चांद मेरा दिल जो कि एक रोमांटिक फिल्म है, यह 22 मई को रिलीज होगी।
