
साल 1990 में रेखा की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म शेषनाग रिलीज हुई थी। आज हम आपको इसी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा सुना रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों सरोज खान की वजह से सेट पर रोने लगी थीं रेखा।

2/7शेषनाग की कोरियोग्राफर दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान थीं। उन्होंने ही इस फिल्म के गानों पर एक्ट्रेस रेखा का डांस तैयार कराया था।

3/7शेषनाग में रेखा का एक कठिन डांस नंबर था। गाने की तैयारी के लिए सरोज खान को तीन दिन का वक्त मिला था। सरोज खान ने फिल्म के प्रोड्यूसर से कहकर रेखा को सेट पर बुलाया था।

4/7हालांकि, रेखा ने उस वक्त खराब तबीयत का हवाला देते हुए सेट पर आने से मना कर दिया था। रेखा तीन दिन बाद जब सेट पर आईं (शूटिंग वाले दिन) तो सरोज खान ने उन्हें फिर से डांस के लिए बुलाया।

5/7तब भी रेखा ने रिहर्सल करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि आज का शूट कैंसल कर दो, उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद सरोज खान रेखा के पास गईं और उन्होंने रेखा से पूछा कि क्यों वो रिहर्सल पर नहीं आ रही हैं।

6/7सरोज खान ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने रेखा से कहा था- रेखा जी लगता है आपको मेरे से कुछ एलर्जी है। मैं आपको रिहर्सल पर बुलाती हूं, आप नहीं आती हैं। शूटिंग पर आती हैं और कहती हैं कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। आप प्रोड्यूसर से डांस मास्टर बदलने के लिए कह सकती हैं. प्रोड्यूसर से कह दीजिए कि आप मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं क्योंकि कुछ तो गड़बड़ है।

7/7सरोज खान की ये बात सुनकर रेखा रोने लगी थीं। सरोज खान ने बताया था- जब मैंने उन्हें देखा तो उनकी आंखों में आंसू थे और मैंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत कहा, लेकिन मुझे लगता है कि आपको आज शूट करना चाहिए। रेखा ने जवाब दिया- मैं करूंगी शूटिंग और फिर वहां से चली गईं। इसके बाद सरोज खान के पास रेखा की सेक्रेटरी आईं और पूछा कि उन्होंने रेखा से क्या कहा है, वह सेट पर रो रही हैं।
