'विलेन कच्छे पहने हुआ है और...', एक्टर अजित ने क्यों रिजेक्ट कर दी थी अमिताभ बच्चन की दीवार

साल 1975 में आई दीवार में विलेन के रोल के लिए एक्टर अजित को चुना गया था। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म को सिर्फ एक सीन की वजह से रिजेक्ट कर दिया था।आइए जानते हैं क्या था वो सीन। 

Harshita PandeyApr 11, 2026 10:48 am IST
1/10

दीवार

साल 1975 में अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार रिलीज हुई थी। ये फिल्म अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में विलेन के रोल के लिए आइकॉनिक विलेन अजित को सिलेक्ट किया गया था।

2/10

क्यों रिजेक्ट की फिल्म

हालांकि, अजित ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। वो फिल्म के एक सीन से खुश नहीं थे और उस सीन में बदलाव चाहते थे। लेकिन सीन नहीं बदला गया और उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।

3/10

शहजाद खान

विकी लालवानी से खास बातचीत में अजित के बेटे शहजाद खान ने बताया कि उन्होंने दीवार इसलिए रिजेक्ट की क्योंकि फिल्म के लास्ट में विलेन कच्छे में होता है और अमिताभ बच्चन उसे उठाकर फेंकते हैं। वो बताते हैं कि इस दौरान ऐसा दिखाया गया है कि विलेन एक लड़की के साथ बेड में है और अमिताभ बच्चन उसे आकर पीटते हैं।

4/10

अजित चाहते थे सीन में बदलाव

अजित चाहते थे कि वो सीन बदला जाए, लेकिन सीन बदलने से मना कर दिया गया। इसी वजह से फिर उन्होंने उस हिट फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।

5/10

किसे मिला रोल

अजित के फिल्म रिजेक्ट करने के बाद वो रोल विलेन के रूप में फिर एक्टर मदनपुरी को कास्ट किया गया।

6/10

जावेद अख्तर और सलीम खान

दीवार को सलीम-जावेद (सलीम खान और जावेद अख्तर) की जोड़ी ने लिखा था। अजित के बेटे से पूछा गया कि क्या इस फिल्म को रिजेक्ट करने के बाद उनके पिता कभी सलीम-जावेद की फिल्म में नजर आए? इसपर शहजाद ने ना में जवाब दिया।

7/10

अजित 

अजित की बात करें तो वो बॉलीवुड के एक आइकॉनिक विलेन हैं। उन्हें जंजीर' (1973), 'यादों की बारात' (1973), और 'कालीचरण' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

8/10

दीवार की कास्ट

दीवार की बात करें तो इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ शशि कपूर, निरुपा रॉय, परवीन बाबी, नीतू सिंह, मदन पुरी, इफ्तेकार और मनमोहन कृष्णा जैसे कलाकार नजर आए थे।

9/10

आईएमडीबी रेटिंग

दीवार की आईएमडीबी रेटिंग 8 है। इस फिल्म को 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले थे। बेस्ट फिल्म, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (शशि कपूर), बेस्ट डायरेक्टर , बेस्ट साउंड रिकॉर्डिस्ट, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलोग का फिल्मफेयर अवॉर्ड इस फिल्म को मिला था।

10/10

18 दिन में लिखी स्क्रिप्ट

IMDb के मुताबिक, इस फिल्म की स्क्रिप्ट जावेद अख्तर ने 18 दिन में लिख ली थी। इस फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन'विलेन कच्छे पहने हुआ है और...', एक्टर अजित ने क्यों रिजेक्ट कर दी थी अमिताभ बच्चन की दीवार