
बॉलीवुड फिल्मों में गानों की एक अलग भूमिका होती है। ये फिल्मों की कहानी को आगे बढ़ाने के साथ-साथ मूवी की मार्केटिंग के भी काम आते हैं। हालांकि दूसरे देशों की फिल्मों में गानों का चलन नहीं होता है। भारतीय फिल्मों में गाने देसियों की पहली पसंद तो हैं ही, लेकिन साथ ही हॉलीवुड की ऑडियंस भी इनकी दीवानी है। ऐसे में कई बार ऐसा हुआ है कि बॉलीवुड की फिल्मों के गानों को विदेशी ऑडियंस की पसंद को ध्यान में रखते हुए इंग्लिश में डब किया गया है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ गानों के बारे में।

2/8ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई फिल्म 'लगान' के इस गाने को इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए अंग्रेजी में भी तैयार किया गया था। .आर. रहमान के म्यूजिक वाले इस गाने ने ग्लोबल लेवल पर खूब तारीफें बटोरी थी।

3/8एकॉन ने 'रा वन' के इस गाने को गाकर पूरी दुनिया को झूमने पर मजबूर कर दिया था। इस हिट गाने का एक 'इंटरनेशनल वर्जन' भी है, जिसमें अंग्रेजी लिरिक्स का ज्यादा इस्तेमाल हुआ है। यह वर्जन खास तौर पर ग्लोबल क्लबों और विदेशी ऑडियंस के हिसाब से बनाया गया था।

4/8ए.आर. रहमान का यह गाना ऑरिजनली हिंदी में था, लेकिन इसकी ग्लोबल सक्सेस के बाद इसे निकोल शेर्ज़िंगर और द पुसीकैट डॉल्स ने रीइमेजिन किया। इस गाने को 'जय हो - यू आर माय डेस्टिनी' नाम से रिलीज किया गया और बहुत वक्त तक यह चार्टबीट में छाया रहा।

5/8'धूम' फ्रेंचाइजी को ग्लोबल लेवल पर प्रमोट करने के लिए इसके टाइटल ट्रैक को थाई सिंगर टाटा यंग ने रिकॉर्ड किया था। यह वर्जन पूरी तरह से एक इंग्लिश पॉप ट्रैक था जिसे दुनिया भर में पहचान मिली।

6/8फिल्म 'काइट्स' के इंटरनेशनल 'रीमिक्स' वर्जन के लिए ऋतिक रोशन और सुजैन डिसूजा ने इस गाने को पूरी तरह अंग्रेजी में रिकॉर्ड किया था। ऋतिक की आवाज में इस इंग्लिश ट्रैक ने फैंस को काफी सरप्राइज किया था।

7/8'काइट्स' फिल्म का एक और गाना 'फायर' भी वेस्टर्न मार्केट के लिए इंग्लिश वर्जन में रिलीज किया गया था। इसे फिल्म के इंग्लिश-डब रिलीज के साथ प्रमोट किया गया ताकि ग्लोबल ऑडियंस को अट्रैक्ट किया जा सके।

8/8साल 1989 की क्लासिक फिल्म 'मैंने प्यार किया' के सुपरहिट गाने 'दिल दीवाना' का भी एक खास इंग्लिश वर्जन मौजूद है। फिल्म की ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूशन को देखते हुए इस पुराने हिट गाने को अंग्रेजी में डब किया गया था।
