इन डायरेक्टर्स के बच्चों ने पिता की राह छोड़, एक्टिंग में ली एंट्री, बना रहे हैं अपना नाम

कई बॉलीवुड डायरेक्टर्स हैं जिनके बच्चों ने पिता की तरह डायरेक्शन ना कर एक्टर बनने का फैसला किया। इस लिस्ट में जानें कौन एक्टर्स शामिल हैं।

Sushmeeta SemwalJul 08, 2026 11:40 pm IST
1/8

डायरेक्टर्स के बच्चे बनें एक्टर्स

कई बॉलीवुड के ऐसे डायरेक्टर्स हैं जिनके बच्चों ने एक्टर बनने का फैसला किया। उनमें से कुछ तो बड़े स्टार भी हैं। आइए बताते हैं आपको उन एक्टर्स की लिस्ट।

2/8

राजकुमार हिरानी-वीर

राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी ने हाल ही में प्रीतम एंड पेड्रो से डेब्यू किया है। यह एक क्राइम कॉमेडी सीरीज है जिसमें वीर के साथ अरशद वारसी, विक्रांत मैसी भी हैं।

3/8

महेश भट्ट- आलिया भट्ट

महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट ने तो बॉलीवुड में अपना डंका बजा रखा है। आलिया आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वैसे महेश की दूसरी बेटी पूजा भट्ट भी एक्ट्रेस ही थीं।

4/8

डेविड धवन और वरुण धवन

डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने भी बतौर एक्टर अपना करियर शुरू किया था और आज वह बॉलीवुड में एक खास मुकाम तक पहुंच गए हैं।

5/8

राम मुखर्जी-रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी के पिता दिग्गज राम मुखर्जी थे जो प्रोफेशन से डायरेक्टर थे। रानी ने पिता की तरह डायरेक्शन को ना चुनकर एक्टिंग में करियर बनाया।

6/8

शोमू मुखर्जी-काजोल

शोमू मुखर्जी जो पहले एक पॉपुलर डायरेक्टर थे उनकी बेटी काजोल और दूसरी बेटी तनिषा मुखर्जी ने भी एक्टिंग में करियर बनाया।

7/8

अनिल शर्मा-उत्कर्ष शर्मा

अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा जो गदर 2 में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने भी पिता की तरह डायरेक्शन छोड़ एक्टिंग में करियर बनाया।

8/8

महेश मांजरेकर-साई

महेश मांजरेकर जो एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर भी हैं, उनकी बेटी सई मांजरेकर ने भी एक्टिंग में अपना करियर बनाया है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनइन डायरेक्टर्स के बच्चों ने पिता की राह छोड़, एक्टिंग में ली एंट्री, बना रहे हैं अपना नाम