
वैलेंटाइन्स डे आने वाला है और ऐसे में कई कपल्स अपने पार्टनर्स के साथ रोमांटिक फिल्में देखते हैं, लेकिन अब हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ खासकर वैलेंटाइन्स डे पर बिल्कुल ना देखें।

2/8कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी एक डार्क रोमांटिक थ्रिलर मूवी है। इसमें एक डेन्टिस्ट की स्टोरी को दिखाया है जिसे एक लड़की झूठे प्यार में फंसा देती है। वह फिर ऐसा बदला लेता है जो काफी खौफनाक होता है। फिल्म में कार्तिक के साथ अलाया फर्नीचरवाला लीड रोल में थीं। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

3/8शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर में उनके साथ काजोल और शिल्पा शेट्टी थीं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़का अपने पिता के दोस्त से बदला लेने के लिए उसकी एक बेटी को मार देता है और दूसरी को भी धोखा देता है। यह बेस्ट डार्क रोमांटिक फिल्म में से एक है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

4/8शाहरुख खान, जूही चावला और सनी देओल की फिल्म डर भी डार्क रोमांटिक फिल्म है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे राहुल नाम के एर लड़के को किरण से एकतरफा प्यार हो जाता है। किरण की शादी होने के बाद भी वह उसे परेशान करता है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

5/8तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म हसीन दिलरुबा काफी थ्रिलर रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रानी नाम की एक लड़की अपनी शादी से खुश नहीं होती है क्योंकि उसे पति का प्यार नहीं मिलता है। इस दौरान उसका एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर हो जाता है अपने देवर से। इसके बाद जो ब्लैकमेल और मर्डर का टर्न आता है वो काफी हैरान कर देता है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होती है।

6/8दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्या की फिल्म गहराइयां एक डार्क रोमांटिक फिल्म है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे अपने-अपने रिलेशन से नाखुश 2 लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर शुरू कर देते हैं।

7/8शाहरुख खान की एक और फिल्म अंजाम है जिसमें डार्क रोमांटिक स्टोरी दिखाई है। इसमें दिखाया गया है कि विजय नाम के एक शख्स को शिवानी से प्यार हो जाता है और उसको लेकर वह इतना पागल हो जाता है कि उसकी लाइफ तक बर्बाद कर देता है। लेकिन बाद में फिर शिवानी, विजय से बदला लेती है।

8/8सनी कौशल और राधिका मदान की फिल्म शिद्दत एक यंग लड़के और लड़की की स्टोरी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जग्गी नाम के लड़के को कर्तिका लड़की से प्यार हो जाता है और उसे पाने के लिए प्लेन में छिपकर बैठकर जाता है, लेकिन प्लेन से नीचे गिर जाता है। इसकी एंडिंग काफी दर्दभरी और इमोशनल कर देने वाली है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही हैं।
