कोई 19 तो कोई 31…मौत के वक्त सिर्फ इतने साल की थीं ये एक्ट्रेसेज, इस वजह से दुनिया को कह गई अलविदा

बॉलीवुड की इन 9 एक्ट्रेसेज ने 40 साल के होने से पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था। किसी को हो गई थी दुर्लभ बीमारी तो किसी ने खुद की दुनिया कर ली थी खत्म मौत के समय इन एक्ट्रेसेज की उम्र सिर्फ इतनी थी। एक तो सिर्फ 19 में ही चल बसी।

Usha ShrivasApr 11, 2026 03:36 pm IST
1/10

मौत के समय सिर्फ इतने साल की थीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेज

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने सिर्फ इतनी कम उम्र में दुनिया को कर दिया था अलविदा। जानिए इनकी उम्र के बारे में।

2/10

दिव्या भारती

विश्वात्मा, रंग, शोला और शबनम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी दिव्या भारती ने अपने छोटे करियर में शानदार काम किया। लेकिन अपने ही अपार्टमेंट की खिड़की से गिरने से एक्ट्रेस की मौत हो गई थी। जिस समय दिब्य ने दुनिया को अलविदा कहा उनकी उम्र 19 साल थी।

3/10

जिया खान

हाउसफुल, गजनी में नजर आई जिया खान ने सुसाइड कर अपनी दुनिया खत्म कर ली थी। उनकी उम्र उस समय सिर्फ 25 साल थी। एक्ट्रेस को उकसाने का आरोप उनके उस समय बॉयफ्रेंड रहे सूरज पंचोली पर लगा था।

4/10

सिल्क स्मिता

सिल्क स्मिता पर तो अब फिल्म बन भी बन चुकी है द डर्टी पिक्चर। एक्ट्रेस ने कई साउथ फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी की सदमा फिल्म में भी वो नजर आई थीं। 35 साल की उम्र ने एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया था।

5/10

मीना कुमारी

1972 में मीना कुमारी की फिल्म पाकीजा रिलीज हुई थी। हर तरफ फिल्म के चर्चे थे। लेकिन कुछ ही समय बाद खबर आई कि पाकीजा की लीड हीरोइन मीना कुमारी अब नहीं रही। एक्ट्रेस को लीवर से जुड़ी बीमारी हो गई टी। सिर्फ 39 की उम्र में दुनिया छोड़ गई।

6/10

सुहानी भटनागर

आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबिता फोगाट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी अब इस दुनिया में नहीं रही। एक्ट्रेस को एक दुर्लभ बीमारी हो गई थी। 2004 में पैदा हुआ सुहानी ने 2024 में अपनी आखिरी सांस की। मौत के साथ एक्ट्रेस की उम्र 19 साल थी।

7/10

मधुबाला

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाने वाली मधुबाला को दिल की बीमारी थी। कलंबे समय एक्ट्रेस का इलाज चला। लेकिन सिर्फ 36 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

8/10

स्मिता पाटिल

स्मिता पाटिल अपनी शानदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में छाप छोड़ दी थी। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। लेकिन राज बब्बर से शादी और बेटे प्रतीक के जन्म के बाद सिर्फ 31 साल की उम्र में उनकी डेथ हो गई थी।

9/10

गीता बाली

गुरु दत्त की पत्नी और सिंगर गीता बाली ने भी दुनिया को जल्दी अलविदा कह दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस को स्मॉलपॉक्स हो गए थे। एक रिपोर्ट में उनके अधिक शराब पीने की आदत को भी जिम्मेदार ठहराया गया है। मौत के समय एक्ट्रेस की उम्र सिर्फ 34 साल थी।

10/10

सौंदर्या

अमिताभ बच्चन की फिल्म सुर्यवंशम में IAS ऑफिस राधा का किरदार निभाने वाली सौंदर्या एक प्लेन एक्सीडेंट में मारी गई थीं। डेथ के साथ एक्ट्रेस की उम्र सिर्फ 31 साल थी। ऐसा भी कहा जाता है कि उस समय एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनकोई 19 तो कोई 31…मौत के वक्त सिर्फ इतने साल की थीं ये एक्ट्रेसेज, इस वजह से दुनिया को कह गई अलविदा