एक्ट्रेस नीलम कोठारी का लोनावाला वाला घर अंदर से दिखता है ऐसा, जल्द बनेगा स्विमिंग पुल

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी लानावला वाला घर देखा है? किसी फिल्म के सेट जैसा है उनका बंगला। एक्ट्रेस इस बंगले में बनवा रही हैं स्विमिंग पुल। इसी घर में छुट्टियां मनाने आती हैं नीलम। बचपन में अनन्या पांडे ने भी यहीं बिताया है समय। देखिए-

Usha ShrivasJun 14, 2026 10:56 am IST
1/10

नीलम कोठारी का लोनावाला वाला बंगला

नीलम कोठारी फिल्मों से बेशक गायब हैं, लेकिन अपने ज्वेलरी बिजनेस से अच्छी कमाई कर रही हैं। हाल में एक्ट्रेस ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है। एक्ट्रेस ने अपने एक वीडियो में लोनावाला वाला बबंगला दिखाया था जहां अब वो स्विमिंग पुल बनवाना चाहती हैं।

2/10

नीलम कोठारी का बंगला

ये नीलम कोठारी का बंगला है जिसे उनके पेरेंट्स ने 30 साल पहले खरीदा था। पहले नीलम अक्सर अपने सहेलियां सीमा सजदेह, भावना पांडे के बच्चों के साथ यहां क्वालिटी टाइम बिताने आती थीं।

3/10

एंट्रेंस

ये बंगले का एंट्रेंस है। पुराने स्टाइल से ये घर डिज़ाइन किया गया था। नीलम इस घर में कम ही आ पाती हैं। लेकिन इस बंगले की देखरेख के लिए उन्होंने लोग रखे हुए हैं।

4/10

लिविंग एरिया

ये नीलम के इस बंगले का लिविंग रूम है। यहां बैठने के लिए डिज़ाइनर फर्नीचर रखा हुआ है। दीवारों पर कई एंटीक चीजों को देखा जा सकता है।

5/10

डाइनिंग एरिया

ये नीमल के घर का बड़ा सा डाइनिंग एरिया है। यहां एक एंटीक टेबल, चेयर्स देखी जा सकती हैं, दीवार पर प्लेट्स सजी हुई हैं जो उनकी मां दुनिया भर से लाई हैं।

6/10

किचन

ये नीलम कोठारी के इस बंगले का किचन है। ये पुराने स्टाइल में ही डिज़ाइन किया गया है। यहां एक छोटी टेबल आयर कुर्सियां भी रखी हुई है।

7/10

बेडरूम

ये एक बेडरूम है जहां छोटा बेड लगाया हुआ है। एक पुराने समय की लोहे वाली अलमारी है। और बैठने के लिए कुर्सी टेबल।

8/10

नीलम का रूम

ये नीलम का रूम रहा है। वो जब भी लोनावाला के इस बंगले में रहने आती थीं तो यहीं ठहरती। एक बार तो इस रूप में 12 लोगों ने जमीन पर गद्दे बिछा कर रात बिताई थी। उस समय अनन्या पांडे छोटी थीं और इसी कमरे में रही थीं।

9/10

बालकनी

ये इस बंगले की बड़ी सी बालकनी है। चारों तरफ हरियाली, बहती हुई नदी यहीं से नजर आती है। इस घर को हर रोज साफ़ किया जाता है।

10/10

एंटीक  चेस्ट

ये करीब 150 साल पुराना चेस्ट है। नीलम ने बताया कि उनकी मां को एंटीक चीज़े जोड़ने का बहुत शौक था। वो दुनियाभर से अलग अलग एंटीक चीजों को लेकर आती और यहां सजाया करती थीं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनएक्ट्रेस नीलम कोठारी का लोनावाला वाला घर अंदर से दिखता है ऐसा, जल्द बनेगा स्विमिंग पुल