अमिताभ बच्चन से लेकर विद्या बालन तक, टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं ये एक्टर्स

बॉलीवुड के दिग्गज सितारों को भारतीय डेली सोप सीरियल्स में इमैजिन करना थोड़ा अजीब लगता है ना? लेकिन यकीन मानिए बॉलीवुड के ये दिग्गज सितारे जिनके साथ आज लोग सेल्फी लेने को लाइन लगाते हैं, इन सभी ने कभी ना कभी टीवी सीरियल्स में काम किया है।

Puneet ParasharApr 15, 2026 12:33 pm IST
1/8

डेली सोप सीरियल्स में काम कर चुके हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

सास बहू वाले टीवी शोज से लेकर कैजुअल सीरियल्स तक को फिल्मों के शौकीन कई बार अलग नजर से देखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के कई लीजेंडरी एक्टर्स, जो आज एक-एक फिल्म के लिए करोड़ों कमाते हैं, उन सभी ने कभी न कभी टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। तो चलिए आज ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में जानते हैं।

2/8

शाहरुख खान

शुरुआत बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के नाम के साथ ही करते हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में टीवी शो 'फौजी' से की थी। इसमें उन्होंने अभिमन्यु राय नाम के एक ट्रेनी कमांडो का रोल निभाया था।

3/8

विद्या बालन

फिल्मों में आने से बहुत पहले विद्या बालन कॉमेडी शो 'हम पांच' का हिस्सा थीं। इस शो में उन्होंने 5 बहनों में से एक, राधिका का रोल किया था जो थोड़ा कम सुनती थी।

4/8

सुशांत सिंह राजपूत

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपनी शुरुआत टीवी शोज के जरिए ही की थी। वह 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से घर-घर में मशहूर हो गए थे। इस शो में वह मानव का किरदार निभाया करते थे।

5/8

अमिताभ बच्चन

महानायक अमिताभ बच्चन ने 'युद्ध' सीरियल के जरिए फिक्शन टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसमें उन्होंने युधिष्ठिर शिखरवार नाम के एक पावरफुल बिजनेसमैन का रोल निभाया जो एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा था।

6/8

आर. माधवन

'शैतान' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे एक्टर आर. माधवन फिल्मों में बड़ा ब्रेक मिलने से पहले वह यूथ बेस्ड ड्रामा सीरियल 'बनेगी अपनी बात' में नजर आते थे। उन्होंने शो में एशले नाम का रोल किया था जो कॉलेज की मस्ती से निकलकर वर्कलाइफ की चुनौतियों का सामना करता है।

7/8

इरफान खान

दिवंगत लीजेंडरी एक्टर इरफान खान ने अपने शुरुआती दिनों में 'चाणक्य' और 'चंद्रकांता' जैसे कल्ट शोज में काम किया था। लेकिन बहुत वक्त नहीं लगा जब बॉलीवुड ने उनका टैलेंट पहचाना और वह बड़े पर्दे का एक मशहूर नाम बन गए।

8/8

मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत में मशहूर टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' में सुनील का रोल किया था। एक एपिसोड में उन्हें फैमिली की विरासत को लेकर जबरदस्त ड्रामा करते हुए दिखाया गया था।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनअमिताभ बच्चन से लेकर विद्या बालन तक, टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं ये एक्टर्स