
बॉलीवुड एक्टर्स के करियर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जिनके लिए हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए थे। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में जिन्होंने अपने करियर में ऐसे फेज़ देखे जब वो दिवालिया होने के बेहद करीब थे, लेकिन फिर किसी तरह संभल गए।

2/7बॉलीवुड के महानायक ने जब अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस ABCL लॉन्च किया तब वह बहुत बड़े घाटे में चले गए थे। उनके ऊपर करीब 90 करोड़ रुपये की देनदारी थी। प्रोड्यूसर्स ने उन्हें फिल्में ऑफर करना बंद कर दिया था और उनका घर गिरवी हो गया था। यश चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें और रियलिटी टीवी शो KBC से उन्होंने कमबैक किया और उनकी आर्थिक हालत सुधरी।

3/7फिल्म 'बूम' में अपनी ज्यादातर संपत्ति निवेश करने के बाद जैकी श्रॉफ भी दिवालिय होने की कगार पर थे। यह फिल्म उनकी पत्नी आएशा बना रही थीं। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म लीक हो गई और जैकी की हालत खस्ता हो गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी और जैकी श्रॉफ भारी कर्जे में आ गए थे। जैकी को अपना पैतृक मकान बेचना पड़ा और इंडस्ट्री में वापसी करने में सलमान खान ने उनकी मदद की थी।

4/7बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर भी इस दलदल में फंस चुके हैं। उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'मेरा नाम जोकर' पर 6 साल और ढेर सारा पैसा लगाया था। साल 1970 में आई यह फिल्म शुरू में पिट गई थी और राज कपूर कर्जे में चले गए थे। बाद में 1973 में बॉबी के जरिए राज कपूर अपने आप को वापस ठोस धरातल पर लाने में कामयाब हुए।

5/790 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा ने जब पॉलिटिक्स में कदम रखा तो फिल्में करना पूरी तरह बंद कर दिया। पॉलिटिक्स में वह नहीं चमक पाए और जब सिनेमा में वापसी की तो उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गईं। उनकी आर्थिक हालत बहुत खराब हो गई थी और उनके ऊपर कर्जा भी हो गया था। साल 2007 में आई फिल्म पार्टनर ने उन्हें वापस कमबैक करने में मदद की।

6/7यह किस्सा ज्यादा पुराना नहीं है, राजपाल यादव का दिवालिया होना पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा। राजपाल यादव के निर्देशन में बनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए राजपाल यादव ने 5 करोड़ रुपये का कर्ज उठाया था। वह यह कर्ज नहीं चुका पाए और 9 करोड़ रुपये के लीगल केस में फंस गए। बाद में इंडस्ट्री के सपोर्ट से वह सिनेमा जगत में लौटे।

7/7साल 2000 की शुरुआत में प्रीति ज़िंटा को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। यह वो वक्त था जब प्रीति ने एक्टिंग करियर छोड़कर पूरी तरह बिजनेस की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया था। साल 2013 में आई उनकी फिल्म 'इश्क इन पैरिस' पिट गई और वह दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गईं।
