जावेद जाफरी का घर नहीं है किसी फाइव स्टार होटल से कम, 3 हॉल, बहुत बड़ी है बालकनी

बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का घर फिल्म इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार्स के घरों से बड़ा और आलीशान है। इस घर में तीन बड़े हॉल, एक बहुत बड़ी बालकनी है। एक्टर के इस घर में फैंसी आइटम का इस्तेमाल कम ही किया गया है।

Usha ShrivasJun 17, 2025 12:05 pm IST
1/8

एंट्रेंस

बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का घर किसी बड़े फिल्मस्टार के घर से भी बहुत बड़ा और शानदार है। ये घर का एंट्रेंस एरिया है। साइड में कांच की दीवार देखी जा सकती है। जावेद ने अपने इस आशियाने को खूबसूरती से सजाया हुआ है।

2/8

लिविंग एरिया

ये जावेद जाफरी के घर का लिविंग एरिया है। एक बड़ा सा हॉल, बालकनी व्यू भी है। शानदार वाइट कवर सोफे, ज्यादा फैंसी आइटम नहीं दिख रहे हैं।

3/8

डाइनिंग एरिया

जावेद जाफरी के घर का ये डाइनिंग एरिया साधारण और बिना किसी बड़े फैंसी आइटम के है। यहां बस एक डाइनिंग टेबल, कुर्सियां और खूब सारी जगह है। ये हिस्सा भी घर की बालकनी से जुड़ा हुआ है।

4/8

हॉल

जावेद के घर ये हॉल थोड़ा प्राइवेट है। यहां परिवार के सदस्य बैठकर टाइम बिताते हैं। साइड में राउंड सोफे हैं और एक शानदार टेबल जो इस एरिया की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रही है।

5/8

हॉल 2

जावेद जाफरी के घर का ये दूसरा हॉल है जो आलीशान है। हर हॉल में अलग रंगों के इस्तेमाल को देखा जा सकता है। यहां भी कांच की दीवार का इस्तेमाल किया गया है।

6/8

बालकनी

जावेद जाफरी के घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा उनके घर की बालकनी। ये बालकनी इतनी बड़ी है कि जहां तक आपकी नजर जा रही है वहां तक फैली हुई है। यहां से दिलीप कुमार, कृति सेनन का घर भी नजर आता है।

7/8

बड़ा घर

जावेद जाफरी का घर इतना बड़ा है कि उनके घर के फ्री हिस्से में ये आलीशान झूला लगा है। यहां यहां बैठकर आराम से शमी की चाय पी जा सकती है। (ये सभी तस्वीरें फराह खान के यूट्यूब वीडियो से ली गई हैं।)

8/8

म्यूजिक रूम

जावेद जाफरी का ये सबसे खास हिस्सा है। यहां उनकी यार दोस्तों के साथ ही महफिल जमती है।ये जगह एकदम कवियों की महफिल की तरह लग रही है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनजावेद जाफरी का घर नहीं है किसी फाइव स्टार होटल से कम, 3 हॉल, बहुत बड़ी है बालकनी