बॉबी देओल की आने वाली फिल्में और सीरीज, दो इसी साल होने वाली हैं रिलीज

बॉबी देओल के पास इस वक्त छह प्रोजेक्ट्स हैं। ये वो प्रोजेक्ट्स हैं जिनकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई हैं। आइए आपको इन प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हैं।

Vartika TolaniMay 01, 2026 06:04 pm IST
1/7

बॉबी देओल

बॉबी देओल इस समय चारों तरफ छाय हुए हैं। ओटीटी, बॉलीवुड और साउथ...उन्होंने सब जगह अपनी पहचान बना ली है। आने वाले समय में उनकी कई सारी फिल्में और सीरीज आने वाली हैं। यहां देखिए इनकी लिस्ट।

2/7

बंदर

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' 05 जून, 2026 को रिलीज होने वाली है। 'बंदर' को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है और ये असली घटना पर बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म है।

3/7

अल्फा

शरवरी वाघ और आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' में बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। 10 जुलाई के दिन ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

4/7

जन नेता

थलपति विजय और बॉबी देओल की फिल्म 'जन नेता' बनकर तैयार है। ये फिल्म थलपति विजय की आखिरी फिल्म है। दरअसल, उन्होंने एक्टिंग से रिटायरमेंट ले लिया है और पॉलिटिक्स में चले गए हैं। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म इस महीने सिनेमाघरों में आ सकती है।

5/7

अनटाइटल्ड फिल्म

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉबी देओल को अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाने के लिए चुना गया है। इस एक्शन फिल्म में वह अहान पांडे और शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगे।

6/7

तीन कौवे

अमेजन प्राइम वीडिया पर इस साल बॉबी देओल की 'तीन कौवे' भी आएगी। इस स्पाई थ्रिलर में रोनित रॉय, फातिमा सना शेख, पवैल गुलाटी, ईशा तलवार, चांदनी बेन्ज और फैसल मलिक जैसे कलाकार नजर आएंगे।

7/7

आश्रम 4

बॉबी देओल की हिट वेब सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनबॉबी देओल की आने वाली फिल्में और सीरीज, दो इसी साल होने वाली हैं रिलीज