HAPPY BIRTHDAY रणबीर कपूर
HAPPY BIRTHDAY रणबीर कपूर
Vikasbirthday wishes to bollywood actor ranbir kapoor
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में रॉकस्टार के तौर पर अपनी अलग पहचान बनायी है। मुंबई में 28 सितंबर 1982 को जन्में रणबीर कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतू सिंह बॉलीवुड के मशहूर कलाकार है।
birthday wishes to bollywood actor ranbir kapoor
रणबीर ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म सांवरिया से की। संजय लीला भंसाली के निदेर्शन में बनी सांवरिया यूं तो टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन रणबीर का अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया। इस फिल्म के लिये रणबीर को नवोदित अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
birthday wishes to bollywood actor ranbir kapoor
वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म 'वेक अप सिड' रणबीर के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म वेक अप सिड में रणबीर कपूर ने संजीदा अभिनय किया था। इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया।
संबंधित फोटो गैलरी
birthday wishes to bollywood actor ranbir kapoor
वर्ष 2010 में रणबीर को प्रकाश झा की फिल्म राजनीति में काम करने का अवसर मिला। राजनीति पर आधारित इस फिल्म में भी उन्होंने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म रॉकस्टार ने रणबीर कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में सही पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका दिलाई।
birthday wishes to bollywood actor ranbir kapoor
वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म बर्फी ने रणबीर को न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी ख्याति दिलाई। अनुराग बासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस फिल्म के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
birthday wishes to bollywood actor ranbir kapoor
वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म ये जवानी है दीवानी रणबीर के करियर की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुयी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर की छवि एक रॉकस्टार की थी। युवाओं को ध्यान में रखकर बनायी गयी इस फिल्म में रणबीर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
birthday wishes to bollywood actor ranbir kapoor
वर्ष 2013 मे रणबीर की फिल्म बेशर्म प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में उन्होंने अपने माता-पिता नीतू सिंह और ऋषि कपूर के साथ काम किया। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2015 में रणबीर कपूर की रॉय, बॉम्बे वेलवेट और तमाशा जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी है लेकिन ये फिल्में टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा सकीं।
birthday wishes to bollywood actor ranbir kapoor
वर्ष 2016 में रणबीर कपूर की फिल्म ए दिल है मुश्किल प्रदर्शित हुई जो हिट साबित हुयी। इसी वर्ष रणबीर की जग्गा जासूस प्रदर्शित हुयी लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गयी। रणबीर की इस वर्ष फिल्म संजू प्रदर्शित हुयी है। संजू में उन्होंने संजय दत्त के किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ से अधिक की कमाई की है।