Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो में आएंगे भागीरथ भट्ट? सितार वादक ने बता दिया सच

बिग बॉस 20 शुरू होने वाला है। ऐसे में कई संभावित नामों की चर्चा है जो इस साल घर में दिखाई पड़ सकते हैं। इन नामों में एक नाम 'सितार साधक'  भागीरथ भट्ट का भी था। हालांकि, भागीरथ भट्ट ने साफ कर दिया है कि वो शो में नहीं जा रहे हैं।

Harshita PandeySep 04, 2026 01:27 pm IST
Follow us on Google News
1/8

बिग बॉस में आएंगे भागीरथ भट्ट?

बिग बॉस 20 का इंतजार खत्म होने वाला है। शो 6 सितंबर से कलर्स और हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। सलमान खान के शो के लिए कई संभावित नामों की चर्चा भी चल रही है। ऐसे में एक नाम 'सितार साधक' भागीरथ भट्ट का भी था। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि वो शो का हिस्सा नहीं होंगे।

2/8

भागीरथ भट्ट ने बताया अफवाहों का सच

भागीरथ भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करके कहा- पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर बहुत सारे लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं बिग बॉस 20 में आ रहा हूं? इतने प्यार और जिज्ञासा के लिए धन्यवाद। लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं, मैं बिग बॉस 20 में नहीं जा रहा हूं।

3/8

भागीरथ बोले- मैं फालतू लड़ाई नहीं कर सकता

भागीरथ भट्ट ने अपने पोस्ट में आगे कहा- सच कहूं तो मुझे नहीं लगता है मैं ऐसे शो के लिए बना हूं। मैं उनमें से नहीं हूं जो फालतू में लड़ाई करूं या शोर करूं।

4/8

कौन हैं भागीरथ भट्ट?

भागीरथ भट्ट एक भारतीय सितार वादक और संगीतकार हैं। इन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत को समकालीन ग्लोबल संगीत शैलियों के साथ ब्लेंड करने के लिए जाना जाता है।

5/8

बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर कर चुके हैं काम

भागीरथ ने न केवल बॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में अपने संगीत से योगदान दिया बल्कि हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर चुके हैं।

6/8

इन प्रोजेक्ट्स में अपने म्यूजिक से दिया योगदान

आईएमडीबी के मुताबिक, भागीरथ ने पद्मावत, भूल भुलैया 3, हीरामंडी, बंदिश बैंडिट्स, कोटा फैक्टरी और मिशन रानीगंज जैसी फिल्मों में अपने संगीत से योगदान दिया। वहीं, हॉलीवुड में नेटफ्लिक्स की सीरीज अवतार: द लास्ट एयरबेंडर में भागीरथ का सितार सुनाई पड़ता है।

7/8

गुजरात के जामनगर में हुआ था जन्म

संगीतकारों के परिवार में जन्मे भागीरथ भट्ट ने अपने पिता पंकजकुमार दिनेशचंद्र भट्ट से ट्रेनिंग ली। उनका जन्म गुजरात के जामनर में हुआ था।

8/8

दुनियाभर में शोज करते हैं भागीरथ भट्ट

भागीरथ भट्ट दुनियाभर में शोज करते हैं। इंस्टाग्राम भागीरथ भट्ट के 82.6 के फॉलोअलर्स हैं। वहीं, सितारवादक 1,791 लोगों को फॉलो करते हैं।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनBigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो में आएंगे भागीरथ भट्ट? सितार वादक ने बता दिया सच