जुलाई में शुरू होगा Bigg Boss 20? लॉकअप 2 से KKK 15 तक, जानें इन 5 बड़े रिएलिटी शोज का लेटेस्ट अपडेट

Reality Shows Latest Update: नया रिएलिटी शो ‘ट्राइबवर्स’ की शुरू होने वाला है। इस लिस्ट में इसके बारे में बताया गया है। इसके साथ ही अन्य रिएलिटी शोज का भी अपडेट दिया है।

Vartika TolaniApr 14, 2026 02:34 pm IST
1/6

रिएलिटी शोज कैलेंडर 2026

अगर आप रिएलिटी शोज के शौकीन हैं, तो आने वाले कुछ महीने आपके लिए बेहद रोमांचक होने वाले हैं। 'बिग बॉस' से लेकर 'खतरों के खिलाड़ी' तक, कई बड़े शोज को लेकर बड़े अपडेट्स सामने आए हैं। कुछ अपडेट्स ऑफिशियल हैं और कुछ रिपोर्ट्स के हिसाब से हैं।

2/6

ट्राइबवर्स

जियोहॉटस्टार का नया रिएलिटी शो 'ट्राइबवर्स' 17 अप्रैल से शुरू होने वाला है। इस शो को यूट्यूबर अभिषेक मल्हान और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन मेजर खुशबू पाटनी होस्ट करेंगे। बता दें, इसकी शूटिंग पूरी हो गई है और इसका ट्रेलर भी आ गया है।

3/6

लॉकअप सीजन 2

'लॉकअप' का पहला सीजन एमएक्स प्लेयर पर आया था। वहीं दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आएगा। अभी तक 'लॉकअप सीजन 2' की प्रीमियर डेट अनाउंस नहीं हुई हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि ये अप्रैल के अंत में या फिर मई की शुरुआत में आएगा।

4/6

द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2

करण जौहर का रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' भी आने वाला है। कहा जा रहा है कि सीजन 2 मई में आएगा। बता दें, इसके पहले सीजन की विनर उर्फी जावेद बनी थीं। वहीं सीजन 2 में रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी, संजय कपूर जैसे सेलेब्स के आने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

5/6

बिग बॉस 20

'बिग बॉस 20' का कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस अगस्त के एंड में नहीं, बल्कि जुलाई में आएगा।

6/6

खतरों के खिलाड़ी 15

'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन पिछले साल नहीं आया था। वहीं इस साल मेकर्स ने वीडियो पोस्ट कर अनाउंस किया कि वे इस साल 'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन लेकर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, ये खबर भी आई है कि जून 2026 में आने वाले इस रिएलिटी शो के लिए फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना जैसे एक्टर्स को अप्रोच किया गया है

Hindi Newsफोटोमनोरंजनजुलाई में शुरू होगा Bigg Boss 20? लॉकअप 2 से KKK 15 तक, जानें इन 5 बड़े रिएलिटी शोज का लेटेस्ट अपडेट