Hindi Newsफोटोमनोरंजनअमाल से आगे निकलीं तान्या, फरहाना ने गौरव को पछाड़ा, जानिए किसके जीतने का सबसे ज्यादा चांस

अमाल से आगे निकलीं तान्या, फरहाना ने गौरव को पछाड़ा, जानिए किसके जीतने का सबसे ज्यादा चांस

बिग बॉस 19 के इस सीजन के सबसे दमदार कंटेस्टेंट की टॉप 5 लिस्ट सामने आ चुकी है, लेकिन अब देखना यह है कि इस सीजन की ट्रॉफी कौन घर ले जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि किसके जीतने का है सबसे ज्यादा चांस।

Puneet ParasharNov 30, 2025 09:23 pm IST
1/7

बिग बॉस 19 की टॉप 5 लिस्ट

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले वीक सोमवार से शुरू हो जाएगा। हर कंटेस्टेंट अपने पसंदीदा खिलाड़ी को जिताने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन फिनाले से ठीक पहले वोटिंग मीटर का गणित बदलता नजर आ रहा है। टॉप 5 की लिस्ट में बड़ा उलटफेर दिख रहा है, जानिए किस पोजिशन पर कौन सा कंटेस्टेंट।

2/7

प्रणित मोरे

अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना टॉप 5 तक का सफर तय करने में कामयाब हुए हैं। वोटिंग मीटर के आधार पर बनाई गई बिग बॉस 24x7 की टॉप 5 लिस्ट में प्रणित मोरे पांचवीं पोजिशन पर रहे हैं।

3/7

अमाल मलिक

इस सीजन को एक दमदार पिकअप दिलाने के बाद फुस्स हो गए अमाल मलिक जीतते-जीतते भी सीजन के टॉप 5 में सिर्फ चौथी पोजिशन हासिल कर सके। लेकिन क्या वो ट्रॉफी ले जाएंगे? जल्द पता चलेगा।

4/7

तान्या मित्तल

सीजन की सबसे पसंदीदा ना सही, लेकिन सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहीं तान्या मित्तल ने टॉप 5 की लिस्ट में अपनी जगह अमाल से भी आगे बनाई है और वह नंबर 3 पर मौजूद हैं।

5/7

गौरव खन्ना

टीवी की दुनिया के सुपरस्टार गौरव खन्ना सबके पसंदीदा हैं और लगातार नंबर वन पर बने हुए थे, लेकिन इस हफ्ते वो लिस्ट में नीचे आ गए हैं और नंबर 2 पर काबिज हैं।

6/7

फरहाना भट

भले ही फरहाना भट ने कितनी ही बदतमीजी की हो, कितनी ही गालियां दी हों, कितना ही लोगों को बुरा भला कहा हो, लेकिन टॉप 5 खिलाड़ियों में वही हैं जिसे जनता लगातार पहली पोजिशन पर चुन रही है।

7/7

मालती चाहर

भले ही मालती चाहर ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री ली हो और शो का लेवल ऊपर ले गईं हो, लेकिन सलमान खान के सामने उन्होंने फिनाले वीक में अपने मुंह मियां मिट्ठू बनकर खुद ही अपना ग्राफ नीचे ले गई हैं।